फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से मन मोहा

Fri, 08 Jan 2016 12:25 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञान भारती इंटर कॉलेज की राष्ट्रीय सेवा योजना के नगर के रमाशंकर कौशिक स्मृति पार्क अवंतिका नगर में चल रहे सात दिवसीय शिविर का बृहस्पतिवार को समापन किया गया। इस दौरान स्वंयसेविकाओं की सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से लोगों का मन मोह लिया।
विज्ञापन


मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे एसडीएम धनौरा आजाद भगत सिंह ने कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए अच्छी बातों को अपने जीवन में उतारने के लिए छात्र-छात्राओं को प्रेरित किया।

प्रबंधक रोहताश कुमार शर्मा ने कहा कि शिविर में होने वाली गतिविधियों को विद्यार्थी जीवन में कभी भूलता नहीं है। इस मौके पर छात्राओं ने स्वागत गीत के साथ देश भक्ति गीत रंगीला-रंगीला मेरा देश रंगीला, राजस्थानी लोकनृत्य आयो रे आयो रे म्हारो ढोलना पर नृत्य की प्रस्तुति से मनमोह लिया।
विज्ञापन


छात्र-छात्राओं ने नाटक दहेज एक आग का मंचन कर वाहवाही लूटी। कार्यक्रम अधिकारी रविशंकर दुबे ने सात दिवसीय शिविर की आख्या पढ़कर सुनाई। अंत में मुख्य अतिथि ने छात्र-छात्राओं को पुरस्कार स्वरूप प्रमाण पत्र भेंट किए।
विज्ञापन


आरसी भटनागर, हरिओम गुप्ता, इंद्र सिंह, प्रवीणिका पाण्डेय, राजपाल सिंह, उपेंद्र गोला, रामौतार, विजय सिंह आदि का सहयोग रहा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें