मंडी धनौरा थाना क्षेत्र के गांधी नगर मोहल्ला निवासी चंद्रप्रकाश
गौतम रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया के पश्चिमी उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष हैं।
शनिवार की रात 11.15 बजे वह अपने घर थे।
इसी दौरान अज्ञात नंबर से फोन कॉल
आई। आरोप है कि फोन करने वाले ने अभद्र भाषा का प्रयोग करते हुए परिवार को
झूठे मुकदमों में फंसाने की धमकी देते हुए दस लाख रुपये की रंगदारी मांगी।
रंगदारी न देने पर परिवार समेत जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया
है।
चंद्रप्रकाश ने सोमवार को पुलिस अधीक्षक कार्यालय जाकर एसपी संजीव
कुमार त्यागी से परिवार और खुद की जान माल की सुरक्षा की गुहार लगाई।
रंगदारी मांगने वाले तथा जान से मारने की धमकी देने वाले के खिलाफ कार्रवाई
की मांग की।