फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक की चाकू से गोदकर हत्या, शव खेत में फेंका

Fri, 23 Oct 2015 11:58 PM IST
ब्यूूराे/अमर उजाला अमराेहा
विज्ञापन
विज्ञापन
थाना क्षेत्र के गांव पपसरा बंगर निवासी कपिल पुत्र नरेश के खेत में राहगीरों को किसी युवक का शव पड़ा दिखा। कुछ ही देर में मौके पर भीड़ एकत्र हो गई। सूचना पर थानाध्यक्ष धनौरा मयफोर्स के मौके पर पहुंचे। युवक के शरीर पर धारदार हथियार के निशान थे। कुछ ही देर में जनपद बिजनौर की चांदपुर कोतवाली के गांव रसूलपुर नंगला के कुछ लोग भी वहां पहुंच गए। शव को देखते ही वे रोने-पीटने लगे।
विज्ञापन


मृतक रसूलपुर नंगला गांव का भरत सैनी ऊर्फ शंकर पुत्र महावीर सैनी उम्र 25 साल था। पिता महावीर सैनी ने बताया कि भरत की शादी तीन साल पहले पड़ोस के गांव सबदलपुर खुर्द निवासी जगवती सैनी पुत्री चंद्रपाल सैनी के साथ हुई थी। बृहस्पतिवार को वह अपनी ससुराल गया था।

शुक्रवार को उसकी लाश मिल गई। पुलिस ने लाश का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। महावीर ने पुत्र भरत की हत्या के संबंध में उसकी पत्नी जगवती सैनी, ससुर चंद्रपाल सैनी, सास कमलेश व साले मोनू व महेंद्र के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें