फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हर्ष फायरिंग ने कराया बवाल, सपा-बसपा कार्यकर्ता भिड़े

Wed, 04 Nov 2015 12:13 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
जिला पंचायत चुनाव में जीत के जश्न में हो रही हर्ष फायरिंग में दूसरे पक्ष के दो बच्चों को छर्रे लगने से गांव मुरादपुर में बसपा और सपा कार्यकर्ता आमने-सामने आ गए।
विज्ञापन


एक पक्ष से फायरिंग हुई तो दूसरे पक्ष ने पत्थर फेंके। इतना ही नहीं एक-दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप लगाते हुए थाने पहुंचे दोनों पक्ष के लोग थाने में ही भिड़ गए। जमकर हाथापाई के साथ तोड़फोड़ हुई।

इसी दौरान गांव से लौटी पुलिस थाने में हंगामा होता देख आपा खो बैठी और हंगामा कर रहे बसपाइयों और सपाइयों पर जमकर लाठियां बरसाईं। पुलिस ने दोनों पक्षों से 22 लोगों को हिरासत में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है। घायलों का सरकारी अस्पताल में उपचार कराया है।
विज्ञापन


जिला पंचायत चुनाव में वार्ड नंबर नौ से जिला पंचायत सदस्य पद के लिए बहुजन समाज पार्टी से नेपाल सिंह और समाजवादी पार्टी के समर्थन से ओमकार सिंह पहलवान ने चुनाव लड़ा था। इसमें बसपा के नेपाल सिंह की जीत हुई।

मंगलवार देर शाम साढ़े सात बजे थाना गजरौला क्षेत्र के गांव मुरादपुर में नेपाल सिंह के समर्थक बोलेरो गाड़ी और बाइकों से जीत के जश्न में हर्ष फायरिंग करते हुए जा रहे थे।

इधर, वे सपा नेता ओमकार सिंह पहलवान के समर्थक गांव के गिरवर सिंह पुत्र दान सहाय और भागवन सिंह के घर के आगे से गुजरे तो ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी।

इससे छत से झांक रहे गिरवर का बड़ा बेटा राजदीप और छोटा बेटा मोहित सिर में छर्रे लगने से घायल हो गए। इसके बाद दोनों पक्षों से लोग आमने-सामने आ गए। एक पक्ष से फायरिंग हुई तो पत्थरबाजी भी होने लगी। जिसमें गिरवर सिंह घायल हो गए।

सूचना मिलने पर आनन-फानन में पुलिस दो-तीन गाड़ियों से गांव पहुंच गई, तब तक मामला शांत हो चुका था। दोनों पक्ष जा चुके थे। अभी पुलिस गांव में थी कि उसी समय दोनों पक्ष थाने पहुंचे।

थाने में एक-दो सिपाही और होमगार्ड ही थे। इस दौरान पुलिस के सामने ही दोनों पक्ष भिड़ गए, जम कर हाथापाई हुई और कुर्सियां चलीं। तोड़फोड़ हुई। इसी दौरान गांव से लौट कर जब पुलिस फोर्स थाने पहुंची तो हंगामा देख आपा खो बैठी।

पुलिस ने हंगामा कर रहे लोगों पर अंधाधुंध लाठियां बरसाईं। अफरातफरी का माहौल हो गया। इसी दौरान सपा के नेता स्व. रमाशंकर कौशिक के बेटे राहुल कौशिक भी थाने पहुंचे। वे भगदड़ में गिरकर घायल हो गए। सूचना पाकर सीओ मोहनलाल ने भी थाने पहुंच कर घटना की जानकारी ली है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें