फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांच लाख की अवैध शराब के साथ दो दबोचे

Tue, 27 Oct 2015 01:39 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर मुनव्वरपुर गांव के नजदीक बिना नंबर के कंटेनर से करीब पांच लाख रुपये कीमत की हरियाणा मार्का अंग्रेजी शराब के साथ दो तस्करों को धर दबोचा, जबकि एक आरोपी फरार हो गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों को अदालत में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन



थाना पुलिस को सोमवार की सुबह मुखबिर से अवैध शराब के आने की सूचना मिली। एसओ अशोक सोलंकी ने पुलिस दल के साथ सुबह करीब सात बजे मुनव्वरपुर गांव से देवी डिग्री कालेज की तरफ जाने वाले मार्ग पर एक बिना नंबर के कंटेनर को रुकवा लिया।

तलाशी के दौरान कंटेनर से  118 पेटी पव्वा और 22 पेटी बोतल हरियाणा मार्का अंग्रेजी शराब बरामद की। पुलिस ने अवैध शराब की तस्करी के आरोप में मौके से सुरेंद्र पुत्र प्रेम सिंह निवासी गांव शिवा, थाना चांदनी बाग जिला पानीपत हरियाणा और थाना क्षेत्र के गांव नाजरपुर के राजेंद्र उर्फ चमन पुत्र हरिश्चंद्र को गिरफ्तार कर लिया। जबकि, गांव गाजरपुर निवासी देवेंद्र सिंह पुत्र भगत सिंह मौके से फरार हो गया।
विज्ञापन


सीओ सिटी शील कुमार ने थाने पहुंचकर घटना का खुलासा किया और बताया कि करीब पांच लाख रुपये कीमत की अवैध हरियाणा मार्का शराब के साथ दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है, जबकि एक फरार हो गया है। आरोपियों को अदालत से जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें