फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चोरों ने दो घरों को बनाया निशाना, ले गए नगदी-जेवर

Fri, 16 Oct 2015 12:09 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
शहर के मोहल्ला नल नईबस्ती में गुरुवार को दिनदहाड़े चोरों ने राजमिस्त्री के घर के ताले तोड़ डाले। पीड़ित के मुताबिक, चोर यहां से नगदी, जेवरात समेत ढाई लाख का माल समेट ले गए। इधर, मोहल्ला कटकुई में एक अन्य राजमिस्त्री के घर में घुसकर नगदी समेत करीब पचास हजार रुपये का सामान उठा ले गए। रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए तहरीर दी गई है।
विज्ञापन



शहर के मोहल्ला नल नईबस्ती निवासी नफीस पुत्र मोहम्मद शफीक पेशे से राजमिस्त्री है। गुरुवार दोपहर वह परिवार के साथ मोहल्ला बसावन गंज में एक वैवाहिक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए गया था। घर पर ताला लटका था, शाम चार बजे जब वह वापस लौटा तो मुख्य गेट का ताला टूटा पड़ा था। यह देखकर उसके होश उड़ गए। वह घर में घुसा ही था कि, तीन चोर छत से पीछे की तरफ कूद कर फरार हो गए। कमरों में सामान बिखरा पड़ा था।

पीड़ित के मुताबिक, मजदूरों को देने के लिए रखे डेढ़ लाख रुपये, करीब एक लाख रुपये कीमत के सोने-चांदी के जेवरात गायब थे। इधर, शहर के मोहल्ला कटकुई में बुधवार रात चोर दीवार फांदकर राजमिस्त्री शमशाद पुत्र रईसुद्दीन के घर में घुस गए और अलमारी में रखे सात हजार रुपये, कुछ सोने-चांदी के जेवर समेत पचास हजार रुपये का सामान चोरी कर फरार हो गए। सुबह होने पर राजमिस्त्री को मामले की जानकारी दी गई। रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए कोतवाली में तहरीर दे दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें