फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संदिग्ध हालात में फांसी पर झूलता मिला शव

Mon, 28 Sep 2015 12:02 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
घेर में पशुओं को चारा डालने गई विवाहिता को गांव के ही दो युवकों ने हवस का शिकार बना डाला। महिला के शोर मचाने पर पहुंचे पड़ोसी युवक को जान से मारने की धमकी देकर भगा दिया। दो दिन बाद महिला की घर में ही फंदे पर झूलती लाश मिली। सूचना पर गांव पहुंची पुलिस ने पंचनामा भर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। दोनों आरोपी गांव से फरार हैं।
विज्ञापन



घटना हसनपुर कोतवाली के गंगा बांध किनारे स्थित एक गांव की है। यहां का रहने वाला ग्रामीण ब्रजघाट में एक होटल पर काम करता है। उसका घेर गांव के बाहरी छोर पर है। गुरुवार रात आठ बजे ग्रामीण की पत्नी घेर में पशुओं को चारा डालने गई थी। आरोप है कि विवाहिता को अकेला देखकर गांव के ही दो युवक वहां पहुंच गए और विवाहिता से गैंगरेप किया।

महिला के शोर मचाने पर आए पड़ोसी युवक को दबंगों ने जान से मारने की धमकी देकर भगा दिया। घटना को अंजाम देने के बाद किसी को बताने पर बुरा हाल करने की धमकी देते हुए चले गए। बाद में महिला ने परिजनों को आपबीती सुनाई। इधर, सामूहिक दुष्कर्म होने से वह गुमसुम रहने लगी।
विज्ञापन


शनिवार सुबह घेर में ही फांसी के फंदे पर उसका शव झूलता मिला। महिला के गले में दुपट्टा पड़ा हुआ था। घटना से गांव में हड़कंप मच गया, पूरा गांव इकट्ठा हो गया। सूचना पर कोतवाली पुलिस भी गांव पहुंच गई। उसने पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेेज दिया। कोतवाल अनिल समानिया ने बताया कि मृतका के पति की तहरीर पर पुलिस ने दोनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है। जल्दी ही गिरफ्तार कर लिए जाएंगे।


आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए किया प्रदर्शन
विवाहिता से सामूहिक दुष्कर्म करने वाले दोनों आरोपी गांव से फरार हैं, जबकि महिला की मौत से गांव में गुस्सा है। इसको लेकर कोतवाली पहुंचे ग्रामीणों ने आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर प्रदर्शन किया। ग्रामीण आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग पर अड़े हुए थे। पुलिस की ओर से जल्दी गिरफ्तारी करने के आश्वासन पर ग्रामीण शांत हुए।


इससे पहले भी दो महिलाओं को बना चुके हैं शिकार
हसनपुर कोतवाली के गांव की विवाहिता से सामूहिक दुष्कर्म करने वाले दोनों युवक पहले भी गांव की ही दो महिलाओं को अपनी हवस का शिकार बना चुके हैं। एक साल पूर्व महिला के साथ दुष्कर्म किया तो गांव में शोर मच गया। घिनौने कार्य के लिए कार्रवाई के बजाय समझौते के लिए पंचायत बैठाई गई।

पुलिस कार्रवाई से बचने के लिए ढाई लाख रुपये में मामला गांव में रफा दफा कर दिया गया। जिसके चलते दोनों की हिम्मत बढ़ती गई। ग्रामीणों को उन पंचायतों पर पछतावा था, जिसमें दोनों आरोपियों को सख्त सजा के बजाय माफ कर दिया गया। ग्रामीणों का कहना था कि यदि सख्त कार्रवाई हो जाती तो यह नौबत नहीं आती।
विज्ञापन



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें