फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिश्वत देने आए युवक को सीओ ने गिरफ्तार कराया

Sun, 27 Sep 2015 12:18 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
दहेज हत्या के मामले से नाम निकलवाने के लिए कई दिन से हो रही बातचीत के बाद रुपये लेकर शनिवार को दफ्तर पहुंचे युवक को सीओ ने गिरफ्तार करा दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी के पास से सीओ को देने के लिए लाए गए पचास हजार रुपये भी बरामद कर लिए।
विज्ञापन


पुलिस ने सीओ की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। आरोपी का कहना है कि, सीओ ने ही उसे रकम लेकर आने के लिए कहा था, जबकि सीओ ने आरोपों से इंकार किया है। शाहजहांपुर के जेई वाली गली निवासी सतीशचंद्र ने अपनी बेटी अर्चना की शादी करीब दो वर्ष पूर्व हसनपुर के मोहल्ला होली चौक राजवंशी वाली गली निवासी प्रेम प्रकाश के बेटे अभिषेक गुप्ता के साथ की थी।

बताते हैं कि 11 जून 2015 को अर्चना की प्रसव के दौरान संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी। इसकी सूचना पर मायकेवाले हसनपुर आ गए और पति अभिषेक गुप्ता, ससुर प्रेमप्रकाश, सास सुशीला देवी, देवर कपिल के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज करा दिया। इसमें पुलिस ने अभिषेक को तेईस जुलाई और प्रेमप्रकाश को तीन अगस्त को पकड़कर जेल भेज दिया था, जबकि सास, देवर फरार चल रहे थे।
विज्ञापन


बताते हैं कि मुकदमे से सास, देवर का नाम निकलवाने के लिए तत्कालीन सीओ जितेंद्र पर भी दबाव बनाया गया था। इधर, सास देवर का नाम मुकदमे से निलवाने के एवज में रुपये देने के लिए दोपहर में एक युवक सीओ सोमेंद्र कुमार नेगी के कार्यालय पहुंच गया। इस पर सीओ ने युवक को बैठा लिया।


सूचना पर पुलिस आरोपी को पकड़कर कोतवाली ले आई। कोतवाली निरीक्षक अनिल समानिया ने बताया कि सीओ की तहरीर पर एक लोक सेवक को रिश्वत देने के आरोप में जसमाल गुर्जर निवासी गांव मानक जूड़ी, थाना देहात अमरोहा के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया, जबकि आरोपी का कहना है कि सीओ साहब से बात के बाद ही वह रकम लेकर वहां गया था।


कई दिन से सीओ साहब से इस संबंध में फोन पर बात चल रही थी। शनिवार को भी इस संबंध में बात हुई थी, तभी वह रुपये लेकर पहुंचा। हालांकि उसने रुपये सीओ को नहीं दिए थे। वह रुपये पैकेट में उसकी जेब में रखे थे। इस दौरान सीओ ने उसे हवालात में डलवा दिया।- जसमाल गुर्जर, रिश्वत देने का आरोपी


मुझे कई दिन से फोन कॉल्स आ रहीं थी और मुकदमे से दो नामों को हटाने का दबाव बनाया जा रहा था, लेकिन रुपये के बारे में कोई बात नहीं हुई थी। मैंने कई बार कहा कि अभी मैं नया हूं मामले को पूरी तरह से नहीं जानता। लेकिन वह रिश्वत लेकर ऑफिस पहुंच गया।-  सोमेंद्र कुमार नेगी, सीओ
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें