फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विवाहिता का अपहरण कर तीस हजार फिरौती मांगी

Thu, 17 Dec 2015 12:48 AM IST
ब्यूूराे/अमर उजाला अमराेहा
विज्ञापन
विज्ञापन
आदमपुर थाना क्षेत्र के गांव ढबारसी में किराये पर रह रहे बरेली के एक युवक की पत्नी का अपहरण कर लिया गया। आरोपी ने विवाहिता को छोड़ने की एवज में तीस हजार रुपये की फिरौती मांगी है।
विज्ञापन


इधर, इस संबंध में पंचायत ने तुगलगी फरमान जारी किया है। पंच बोले, दो दिन में रकम दो और पत्नी को दिला देंगे। इस पर बुधवार को पीड़ित ने अपनी सास के साथ एसपी दफ्तर पहुंचकर एएसपी से मामले की शिकायत की।

बरेली जिले के थाना भमौरा क्षेत्र के गांव धनौरा के रहने वाले विवेक कुमार पुत्र सुरेश चंद्र जोशी की शादी करीब 12 साल पहले आदमपुर थाना क्षेत्र के गांव ढबारसी की रूबी से हुआ था। उनके तीन बच्चे भी हैं।
विज्ञापन


विवेक एक साल से ढबारसी में लीलू ठाकुर के मकान में किराये पर रहकर मेहनत मजदूरी कर परिवार का भरण पोषण कर रहा है। आरोप है कि उसी मकान में रामवीर सैनी नाम का व्यक्ति भी किराये पर रहता था।

8 दिसंबर की सुबह करीब पांच बजे रामवीर सैनी उसकी पत्नी का अपहरण कर ले गया और तीस हजार रुपये की फिरौती मांगी। इस सिलसिले में गांव में पंचायत भी हुई, लेकिन पंचों ने तुगलकी फरमान जारी कर दिया। बोले, दो दिन में रकम दो और पत्नी दिला देंगे।

पीड़ित लगातार ढबारसी पुलिस चौकी के चक्कर काटता रहा, लेकिन पुलिस ने एक न सुनी। थाने भी गया, लेकिन सुनवाई नहीं हो सकी।

एक सप्ताह से सास और दामाद कभी पंचों के तो कभी पुलिस वालों के सामने हाथ पैर जोड़ते फिर रहे हैं, लेकिन जब न्याय की उम्मीद की किरण नजर नहीं आई, तो दोनों बुधवार को एसपी दफ्तर पर पहुंचे।

यहां एएसपी को प्रार्थना पत्र देकर जांच कर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। अपर पुलिस अधीक्षक विजय गौतम का कहना है कि, शिकायत मिली है। इसकी जांच कराई जाएगी। इसके बाद दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें