फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्रिकेटर शमी के भाई ने गोकशी के आरोपी को छुड़ाया, गिरफ्तार

Thu, 14 Jan 2016 12:55 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर मोहम्मद शमी के भाई हसीब अहमद ने बुधवार शाम बुढ़नपुर पुल के पास पुलिस से हाथापाई कर गोकशी के एक आरोपी को छुड़ाकर भगा दिया। इसकी सूचना पर डिडौली कोतवाली से पहुंची फोर्स ने हसीब को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन


पुलिस ने इस मामले में चार लोगों के खिलाफ सरकारी कार्य में बाधा डालने, पुलिस पार्टी पर हमला करने और आरोपी को छुड़ाने के मामले में मामला दर्ज किया है, जबकि इस मामले में इस्तेमाल कार को सीज कर दिया गया है।


डिडौली कोतवाली पुलिस ने शाम करीब छह बजकर चालीस मिनट पर गांव बुढ़नपुर के पुल के पास से गोकशी के आरोपी रिजवान पुत्र तहजीब निवासी गांव सहसपुर, अलीनगर को गिरफ्तार किया था।
विज्ञापन


आरोप है कि, इस दौरान अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर मोहम्मद शमी का भाई हसीब पुत्र तौसीफ अहमद अपने साथियों को लेकर डस्टर कार से मौके पर पहुंच गया। यहां रिजवान को छुड़ाने के लिए पुलिस से उलझ गया, पुलिस से हाथापाई भी की।

इस दौरान आरोपी को मौके से भगा दिया। मामले की सूचना पर मौके पर कोतवाली से फोर्स पहुची और हसीब अहमद को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस ने हसीब अहमद की कार को सीज कर दिया है और एसआई प्रदीप भारद्वाज की तहरीर पर हसीब समेत बाबू पुत्र वाहिद, तहजीब पुत्र छिद्दा, सईम पुत्र हमीद निवासीगण सहसपुर अलीनगर के खिलाफ सरकारी कार्य में बाधा डालने, पुलिस पार्टी पर हमलाकर आरोपी को छुड़ाने समेत संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें