प्रशासन ने मतगणना की तैयारियों का खाका खींच लिया है। न्याय पंचायतवार
छह-छह टेबिल लगाई जाएंगी। 282 टेबिलों पर काउंटिंग होगी। तेरह दिसंबर की
सुबह सात बजे से काउंटिंग शुरू होकर कार्य समाप्ति तक जारी रहेगी। मतगणना
न्याय पंचायत वार होगी और प्रत्येक न्याय पंचायत में ग्राम पंचायत की गणना
के समय 2-2 बूथों की गणना एक समय करायी जाएगी।
समस्त चुनाव लड़ने वाले
प्रत्याशियों से जिलाधिकारी वेदप्रकाश ने कहा है कि मतगणना के समय वे स्वयं
एवं उनका मतगणना अभिकर्ता टेबिल पर उपस्थित रह सकतें हैं। उन्होंने
कहा कि बड़ी ग्राम पंचायतों की मतगणना संबंधित विकास खंडों के मतगणना
केंद्रों पर स्थापित अतिरिक्त मतगणना कक्ष में कराई जाएगी।
विकास खंड
हसनपुर में ग्राम पंचायत ढक्का एवं सैदनगली, विकास खंड गंगेश्वरी में
आदमपुर, जैतोली व ढबारसी, विकास खंड जोया मेें पांयतीकलां, अमरोहा देहात,
डिडौली एवं पतेई खालसा, विकास खंड अमरोहा में जमुनाखास, बीलना, पृथ्वीपुर
खुर्द, बांसखेड़ी एवं अपरौला मयबाग, विकास खंड धनौरा में चुचैला कलां एवं
आजमपुर, विकास खण्ड गजरौला में सिहाली जागीर, मोहरका पट्टी एवं मोहम्मदाबाद
ग्राम पंचायतों की मतगणना अतिरिक्त मतगणना कक्ष में कराएगी। मतगणना को
जल्द संपन्न कराने को यह बदलाव किया गया है।