फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मतगणना की तैयारियां पूर्ण

Fri, 30 Oct 2015 11:53 PM IST
ब्यूूराे/अमर उजाला अमराेहा
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रशासन ने मतगणना की सभी तैयारियां पूर्ण कर ली हैं। पंचायत चुनाव की एक नवंबर को मतगणना कराई जाएगी। पहले प्रत्येक न्याय पंचायत वार दो टेबिल लगाई जानी थी। लेकिन आयोग के निर्देश पर इसमें बदलाव किया गया है। अब न्याय पंचायत वार चार टेबिल लगाई जाएंगी।
विज्ञापन


 इसमें दो टेबिल जिला पंचायत व दो टेबिल बीडीसी चुनाव की मतगणना को लगाई जाएंगी। इस प्रकार कुल 192 टेबिलों पर वोटों की गिनती चलेगी। प्रत्येक टेबिल पर एक मतगणना पर्यवेक्षक, तीन मतगणना सहायक और एक चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी की ड्यूटी लगाई गई है। इस प्रकार करीब 1200 से अधिक कार्मिक मतगणना में मुस्तैद किए गए हैं। साथ ही वोटों की गिनती पर नजर रखने के लिए मतगणना मजिस्ट्रेट तैनात कर दिए गए हैँ।


अपर जिलाधिकारी महमूद आलम अंसारी ने बताया कि मतगणना की सभी तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। तैयारियों में बदलाव किया गया है। अब न्याय पंचायत वार चार टेबिल लगाई जाएंगी। इससे मतगणना जल्द संपन्न हो सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें