जिंदगी से हारने के बाद गांव में प्रधानी का चुनाव जीत लिया। परिवार में जहां खुशियां होनी चाहिए थी, वहीं गमों और आसुओं का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा।
मालूम रहे कि हसनपुर ब्लाक क्षेत्र के गांव सकतपुर करनपुर में प्रधानी का चुनाव लड़े डा.राजवीर सिंह पुत्र बाबू की तीन दिन पहले शुक्रवार की शाम को हसनपुर-संभल रोड पर गांव कालाखेड़ा के पास एक सड़क द़ुर्घटना में मौत हो गई थी।
रविवार को हुई मतगणना में राजवीर सिंह को 189 वोटो से विजयी घोषित किया गया। जैसे ही लाउडस्पीकर से राजवीर के चुनाव जीतने का एनाउंसमेंट होने की सूचना परिजनों को लगी।
पहले से ही गम में डूबे परिजन रोने बिलखने लगे। जहां खुशियों का बाजार लगता, वहां गमों की बोछार होने लगी। क्षेत्र में यह बात चर्चा की विषय बने हुए है।