फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चौकीदार ने लुटने से बचा लिया कॉटनवेस्ट कारखाना

Sat, 20 Feb 2016 12:21 AM IST
ब्यूूराे/अमर उजाला अमराेहा
विज्ञापन
विज्ञापन
लूट के इरादे से कॉटनवेस्ट कारखाने में घुसे बदमाश को चौकीदार ने दबोच लिया। इस दरम्यान दोनों में मारपीट भी हुई। तभी कारखाने की दीवार पर चढ़े दूसरे बदमाश ने तमंचा दिखाकर गोली मारने की धमकी।
विज्ञापन


इस पर चौकीदार ने बदमाश को छोड़ दिया। इस दौरान बदमाश चौकीदार को घायल कर फरार हो गया। चौकीदार की दिलेरी से कारखाने में लूट की बड़ी वारदात होने से बच गई। मामले की सूचना पुलिस को दे दी गई है।

जिला बिजनौर के थाना नूरपुर क्षेत्र के गांव नुकरीपुर निवासी महीपाल त्यागी का नौगावां रोड पर हरियाली बाजार के सामने कॉटनवेस्ट का कारखाना है। नौगावां सादात थाना क्षेत्र के गांव देहरा निवासी वेद प्रकाश पुत्र वीर सिंह कारखाने का चौकीदार है।
विज्ञापन


बृहस्पतिवार की रात करीब साढ़े 12 बजे पड़ोस में बंद पड़े कॉटनवेस्ट के कारखाने के जरिए एक बदमाश महीपाल त्यागी के कारखाने में कूद पड़ा। उस वक्त चौकीदार वेद प्रकाश जाग रहा था। आहट सुनकर जैसे ही वह कमरे से बाहर निकल कर पीछे की तरफ पहुंचा, तो वहां एक बदमाश खड़ा था। वेद प्रकाश ने दिलेरी दिखाते उसे दबोच लिया।

दोनों के बीच मारपीट भी हुई। तभी एक और बदमाश कारखाने की दीवार पर आ गया और उसने तमंचा दिखाकर गोली मारने की धमकी देकर चौकीदार से साथी को छोड़ने के लिए कहा। इस पर चौकीदार ने बदमाश को छोड़ दिया। बदमाश ने कारखाने से निकलने से पहले चौकीदार के चेहरे पर भारी वस्तु से प्रहार कर दिया और दीवार पर चढ़कर फरार हो गया।

शोर मचाने पर आसपास के कारखानों में काम कर रहे मजदूर एकत्र हो गए और उन्होंने बदमाशों को पकड़े का प्रयास भी किया, लेकिन वह जंगल में रात का फायदा उठाकर भाग निकले। रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए नौगावां थाने में तहरीर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें