इनर व्हील क्लब की महिलाओं द्वारा दीवाली समारोह धूमधाम से मनाया गया। मोमबत्ती सजाओ प्रतियोगिता में सौम्या अग्रवाल ने प्रथम स्थान पाया। सभी ने आतिशबाजी छोड़ कर दीवाली की खुशियां मनाईं।
सोमवार की शाम जोया रोड स्थित राधे बिहारी गार्डन में दीवाली समारोह बड़ी धूमधाम से मनाया गया। सबसे पहले क्लब अध्यक्ष शर्मिला गुप्ता द्वारा क्लब की पदाधिकारियों का स्वागत किया गया। दीप प्रज्जवलित करने के बाद प्रार्थना की गई।
सचि व प्रिया टंडन ने अध्यक्ष शर्मिला गुप्ता को कालर पहनाया तथा क्लब के कार्यों से अवगत कराया। टीएसओ रीना माथुर द्वारा कला और संस्कृति के प्रोजेक्ट के तहत मोमबत्ती सजाओ प्रतियोगिता कराई गई। जिसमें सौम्या अग्रवाल ने प्रथम व अंजू अग्रवाल ने दूसरा स्थान प्राप्त किया।
क्लब सदस्यों के बीच चेयर गेम हुआ। आर्ट एंड कल्चर के तहत घर से बनाकर लाए गए व्यंजनों का आनंद लिया। दीवाली के मददेनजर मिटटी के 100 दीप जलाकर दीपमाला बनाई गई। जमकर आतिशबाजी छोड़कर दीवाली की खुशियां मनाईं।
सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए। इस मौके पर दीपाली जैन, लता जैन, निधि, उर्मिला, मंजू गोयल, अंजू अग्रवाल, शशि जैन, विनीता अग्रवाल, ममता गोयल, नीतू डाबर, नीता माहेश्वरी,शोभा टंडन,संतोष गोयल, इंदू अग्रवाल, कुसुम पैसल, अंशु गर्ग, विनीता गोयल, आदि मौजूद रहीं।