फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्साह और संकल्प लिए उमड़ा ‘उम्मीदों’ का सैलाब

Mon, 23 Nov 2015 12:23 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से हाशमी गर्ल्स पीजी कालेज में अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति परीक्षा 2015 शांतिपूर्वक संपन्न हुई।
विज्ञापन


कामयाबी का शिखर छूने की लालसा में दोनों पालियों में सैकड़ों छात्र-छात्राओं ने रविवार को छात्रवृत्ति की परीक्षा दी। छात्र-छात्राएं परीक्षा के लिए निर्धारित समय से एक घंटे पहले ही केंद्र पर पहुंच गए। परीक्षार्थियों के साथ ही अभिभावकों में भी उत्साह दिखा।

अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति परीक्षा में उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा बोर्ड से इंटरमीडिएट, हाईस्कूल और स्नातक की पढ़ाई कर रहे छात्र-छात्राएं शामिल हुए। जिसमें कक्षा 9 से 10 स्तर के परीक्षार्थियों में काफी उत्साह दिखा तो स्नातक स्तर के परीक्षार्थी भी पीछे नहीं रहे।
विज्ञापन


परीक्षा में सुबह 9.30 बजे परीक्षार्थियों को कक्ष में प्रवेश दिया गया और परीक्षा सुबह 10.10 बजे शांतिपूर्ण तरीके से शुरू हुई। छात्रवृत्ति परीक्षा में कालेज प्रबंधन की व्यवस्था सराहनीय रही।

दो बजे दूसरी पाली की परीक्षा शुरू हुई। परीक्षा केंद्र से बाहर निकले छात्र-छात्राओं के चेहरे पर मुस्कान और उत्साह था। सुबह साढ़े आठ बजे से ही परीक्षार्थी केंद्र पर पहुंचने लगे थे। परीक्षार्थियों के साथ अभिभावक भी पहुंचे।

शिक्षकों ने बखूबी निभाया दायित्व
छात्रवृत्ति के लिए परीक्षा देने आए करीब डेढ़ हजार परीक्षार्थ्यों और उनके अभिभावकों की भीड़ को संभालकर शिक्षकों ने अपने दायित्व का बखूबी निर्वहन किया।

छात्र-छात्राओं को कालेज के अंदर प्रवेश से लेकर परीक्षा कक्षों में भी अनुशासन बना रहा। इस दौरान कालेज प्रचार्या नौसाबा परवीन, डॉ. आसिफ, डॉ. ए यादव, डॉ.अनुराग यादव, डॉ. रिजवाना कुलसुम, डॉ.नीलम रस्तोगी, डॉ.सोनू कुमार, डॉ. छवि गुप्ता, डॉ. विभूति, रितिका कुमारी, डॉ रेनू दिवाकर, जेएस कुमारी, राशिदा, डॉ. अजीम साजिद, डॉ. सजरउद्दीन, डॉ. शहीरा जुबैर, अभय अग्रवाल, साजिया वारसी, सलमान अब्बासी, फैज अब्बासी, अजहर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


वहीं हाशमी एजुकेशनल ग्रुप के चेयरमैन डॉ. सिराजुद्दीन हाशमी ने अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति परीक्षा में परीक्षार्थियों के शामिल होने पर आभार प्रकट करते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें