फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरसों के तेल की अवैध रीफिलिंग के कारोबार का भंडाफोड़

Wed, 30 Sep 2015 12:04 AM IST
ब्यूूराे/अमर उजाला अमराेहा
विज्ञापन
विज्ञापन
खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की टीम ने मंगलवार को गजरौला में छापेमारी की। इस दौरान हसनपुर रोड पर सरसों के तेल की अवैध रूप से रीफिलिंग किए जाने के कारोबार का भंडाफोड़ हुआ है। टीम के पहुंचने से पहले ही दुकान और गोदाम स्वामी फरार हो गया। टीम ने गोदाम में जांच पड़ताल कर नमूने लिए हैं।
विज्ञापन


साथ ही बिना नाम के चल रही फर्म के कारोबार के लिए लाइसेंस न मिलने पर नोटिस भी चस्पा किया गया है। इससे पहले टीम ने भरतिया ग्राम में संत कुमार गुप्ता के मिल्क सेंटर पर छापा मारकर एक टैंकर से मिल्क का सैंपल लिया।
मिल्क सेंटर से सैंपल लेने के बाद टीम हसनपुर रोड स्थित मोहल्ला अल्लीपुर पहुंची।

काफी समय से यहां की एक परचून की दुकान से मिलावटी सामान बेचे जाने की शिकायत मिल रही थी। टीम सूचना के मुताबिक परचून की दुकान पर पहुंची तो वहां दुकान ही नहीं मिली। वहां रंगाई-पुताई के पेंट की दुकान थी। दुकान स्वामी अमरम खां पुत्र तसब्बुर खां ने बताया कि तीन दिन पहले ही उसने परचून की दुकान बंद की है।
विज्ञापन


इसके बाद टीम मोहल्ले में ही ब्रह्म पाल पुत्र परम सिंह के मकान पर पहुंची। ब्रह्म पाल के मकान के बाहर ही चावल, बेसन आदि की दुकान थी। दुकान के नीचे गोदाम था। गोदाम में ताला लटका था। दुकान स्वामी ब्रह्म पाल मौके पर नहीं मिला। टीम ने मौके पर मौजूद दुकान स्वामी के रिश्तेदार दिनेश पुत्र करन सिंह निवासी भोजपुर से पूछताछ की और गोदाम का ताला खुलवा कर जांच पड़ताल की तो गोदाम में अवैध रूप से सरसों के तेल की टीन में रीफिलिंग का कारोबार चलता मिला।

यहां 220 लीटर के प्लास्टिक के पांच ड्रम, 50 लीटर के तीन ड्रम और 21 टीन भरे मिले। रीफिलिंग के उपकरण समेत खाली टीन भी मिले। फर्म का नाम नहीं पाया गया। इस पर टीम ने ड्रम से सरसों के तेल के नमूने भरे हैं। इसे अवैध करार देते हुए नोटिस चस्पा कर दिया गया है। छापे के दौरान टीम में जिला खाद्य सुरक्षा अधिकारी संजय पाण्डेय, मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी एके सिंह, खाद्य सुरक्षा अधिकारी रामजीत और नरेश कुमार समेत पुलिस मौजूद रही।

हसनपुर रोड पर ड्रमों से टीन में सरसों के तेल की रीफिलिंग का मामला पकड़ा गया है, बिना नाम के फर्म चल रही थी, दुकान स्वामी मौके पर नहीं मिला, जिससे दुकान पर नोटिस चस्पा करने की कार्रवाई की गई है, इसके अलावा सरसों के तेल के नमूने भी भरे गए हैं, जिन्हें जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा जा रहा है, यदि दुकानदार अपना वैध लाइसेंस नहीं दिखाता है तो अगली कार्रवाई होगी।
विज्ञापन

संजय पाण्डेय, जिला खाद्यय सुरक्षा अधिकारी, अमरोहा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें