फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज सील कर दी जाएगी जिले की सीमा

Fri, 22 Jan 2016 12:25 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
गणतंत्र दिवस पर आतंकी घटना को लेकर जिले में चौकसी बढ़ा दी गई है। शुक्रवार की दोपहर एक बजे जिले की सीमा सील कर दी जाएगी जबकि गणतंत्र दिवस परेड को लेकर 25 जनवरी को अमरोहा शहर की सीमा सील रहेगी। हाईवे पर संदिग्धों की धर पकड़ को लेकर सघन चेकिंग की जाएगी।
विज्ञापन


पड़ोसी जिला संभल के रहने वाले अलकायदा के आतंकियों को दिल्ली में पकड़ा गया था जबकि कुछ दिन पहले दिल्ली में हूजी के आतंकियों को पकड़ा गया था। इसमें एक आतंकी बछरायूं के थाना लिसड़ी खुर्द का रहने वाला था। इसको लेकर जिले में अलर्ट जारी किया गया है।

गणतंत्र दिवस के मद्देनजर आज यानी शुक्रवार की दोपहर एक बजे जिले की सीमा को सील कर दिया जाएगा। बाहरी लोगों को बिना पड़ताल के जिले में घुसने नहीं दिया जाएगा। इसके लिए जिले की सीमा पर सात प्वाइंट बनाकर सघन चेकिंग की रूपरेखा तैयार की गई है।
विज्ञापन


चूंकि अमरोहा स्थित पुलिस लाइन में गणतंत्र दिवस पर परेड होती है। इस कारण 25 जनवरी को शहर की सीमा सील कर दी जाएगी। हाईवे पर भी सघन चेकिंग अभियान शुरू किया जाएगा और यह चेकिंग पूरे माह लागू रहेगी। बृहस्पतिवार की रात कंट्रोल रूम से जिले की सीमा सील होने की ब्रीफिंग भी की जाएगी।

होटल-ढाबों और सार्वजनिक स्थानों की चेकिंग
अमरोहा। आतंकी घटना के मद्देनजर पुलिस जिलेभर के होटल, ढाबों और सार्वजनिक स्थानों पर चेकिंग अभियान चलाएगी। हर संदिग्ध व्यक्ति पर नजर रखी जा रही है। 24 घंटे में तीन घंटे पुलिस कभी भी चेकिंग कर सकती है। बृहस्पतिवार की देर रात से होटल, ढाबों की चेकिंग शुरू कर दी गई है। 

गणतंत्र दिवस की परेड की तैयारियां शुरू
अमरोहा। पुलिस लाइन में गणतंत्र दिवस परेड की तैयारी शुरू कर दी गई है। बृहस्पतिवार को ग्राउंड में परेड का अभ्यास किया गया। इस बार सीओ सिटी परेड को कमांड करेंगे। मंडी समिति स्थित पुलिस लाइन में बृहस्पतिवार की सुबह 8.30 बजे से परेड का शुभारंभ किया गया।

पुलिस के कर्मियों ने असलहे के साथ कदम ताल और मार्क ड्रिल किया। सीओ सिटी शील कुमार ने परेड को कमांड किया। एसपी ने खुली जीप में सवार होकर परेड का अवलोकन किया।

गणतंत्र दिवस पर स्कूली बच्चे सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत करेंगे। फिलहाल सांस्कृतिक कार्यक्रमों की तैयारियां संबंधित स्कूली में की जा रही हैं। फाइनल अभ्यास दो दिन बाद शुरू होगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें