श्रीरामायण संकीर्तन मंडल की ओर से सारस्वत धर्मशाला में श्रीगिरि राज सेवा समिति की ओर से भजन संध्या आयोजित की गई।
इसमें मुझे अपने रंग में रंग ले सांवरिया, जग में सुंदर हैं दो नाम, चाहे कृष्ण कहो चाहे राम, राम से बड़ा है राम का नाम आदि भजन प्रस्तुत कर श्रद्धालुओं को झूमने पर मजबूर कर दिया।
इस दौरान पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष शिव स्वरूप टंडन, अनिल माहेश्वरी, प्रतुल कुमार, नवनीत माहेश्वरी, ममता चांदना, मुकेश टंडन, कुसुम भार्गव, पंकज वर्मा, उमा अरोड़ा, अतुल पंडित, गोपी नाथ मित्तल, श्याम माहेश्वरी, कमल किशोर, अंकित गोयल, प्रभात गोले, अनुराग माहेश्वरी, अनिल रायपुरिया आदि मौजूद रहे।