फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ की मुहिम को सफल बनाएं

Mon, 22 Feb 2016 12:33 AM IST
ब्यूूराे/अमर उजाला अमराेहा
विज्ञापन
विज्ञापन
कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि पहुंचीं भाजपा के बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान की प्रदेश संयोजक सरिता भदोरिया ने अभियान को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तीन महत्वपूर्ण पहलों में से एक बताया।
विज्ञापन


कहा, इस अभियान से गिरते लिंगानुपात में सुधार आया है और हरियाणा में बेटियों की संख्या में बढ़ोतरी भी हुई है। मुख्य वक्ता क्षेत्रीय संयोजक लीना सिंघल ने कहा कि बेटी है तो हम हैं, बेटी है तो समाज है।

एसीएमओ रामजी वर्मा ने विचार रखे। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे इंजीनियर पवन कुमार चौहान ने कहा कि बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान में सभी को सहयोग करना चाहिए।
विज्ञापन


 संबोधन से पूर्व छात्राओं ने विभिन्न कार्यक्रमों जरिए बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ का संदेश दिया। बेटी से करो प्यार, नारी का करो सत्कार। दिल है छोटा सा छोटी सी आशा पर सामूहिक नृत्य के द्वारा बेटी के बचपन को कुरेदा।

कार्यक्रम का संचालन अलका सिंह व अर्चना चौहान ने संयुक्त रूप से किया। चंद्रकांता शर्मा, अनिल सूद, डा. अशोक कुमार रुस्तगी, डा संयुक्त चौहान, डा. बीना ररुस्तगी, ऋषिपाल नागर, गिरीश त्यागी, युद्घवीर सिंह, मनन कौशल, चंचल वर्मा, कमलेश सैनी, शशि बाला त्यागी, माधुरी सिंह, डा. रीता सिंह, डा. सुमन गुप्ता, डा. अशफाक, बबीता सिंह, विजय लक्ष्मी, रमेश चंद्र शर्मा, हिम्मत सिंह,जोगेंद्र गुलशन जहां आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें