बार एसोसिएशन जनपद ज्योतिबाफूले नगर के लिए कचहरी परिसर स्थित बार रूम में
सोमवार की सुबह ठीक दस बजे मतदान प्रक्रिया शुरू हुई। दोपहर तक वोटिंग की
प्रक्रिया काफी धीमी रही, लेकिन दोपहर बाद अधिवक्ताओं ने कतार में लगकर
वोटिंग की। सायं पांच बजे तक 479 में से 419 मतदाताओं ने मताधिकार का
प्रयोग किया। वोटिंग का समय समाप्त होने के बाद मतपेटी को सील कर दिया गया।
बता दें कि अध्यक्ष पद के लिए दो प्रत्याशी रविंद्र नाथ सक्सेना व कृपाल
सिंह यादव, सचिव पद के लिए संजय सिंह उर्फ गुरुवचन सिंह, मोहन सिंह, उम्मे
अम्मारा के बीच मुकाबला है। सभी प्रत्याशियों का भाग्य मतपेटी में बंद हो
गया है। मंगलवार को मतगणना के बाद परिणाम घोषित किया जाएगा।
चुनाव मुख्य
चुनाव अधिकारी जय प्रकाश यादव, सह चुनाव अधिकारी राशिद मियां, सतीश कुमार
त्यागी, कपिल कुमार चिकारा, चंचल सारस्वत, पंकज कुमार, मुहम्मद कमर की
देखरेख में संपन्न हुआ।