ऑल इंडिया बैंक एम्पलॉइज एसोसिएशन के आह्वान पर शुक्रवार को जिलेभर के करीब
60 राष्ट्रीयकृत बैंकों के कर्मचारी को हड़ताल पर रहे। अधिकारी ही बैंकों
में मौजूद रहे।
प्राइवेट और एसबीआई को छोड़कर किसी भी बैंक में कामकाज
नहीं हो सका। पीएनबी, इलाहाबाद, सेंट्रल, बैंक ऑफ बड़ोदा, केनरा बैंक समेत
समस्त राष्ट्रीयकृत बैंक शामिल हैं। बैंकों में हड़ताल के कारण ग्राहकों को
वापस लौटना पड़ा। हड़ताल के कारण न तो रुपये और चेक जमा हो सके और न ही
रुपयों की निकासी ही हो सकी।
इस कारण देनदेन प्रभावित होने से करीब दस
करोड़ का कारोबार प्रभावित हुआ। हांलाकि रुपयों की जरुरत पड़ने पर एटीएम का
सहारा लिया गया।