फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संभल पुलिस को ग्रामीणों ने बंधक बनाया

Mon, 16 Nov 2015 12:35 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
एसिड अटैक के आरोपी बाप-बेटे को पकड़ने गांव तलाबड़ा पहुंची संभल जिले के हयातनगर थाने की पुलिस को ग्रामीणों ने बंधक बना लिया। ग्रामीणों ने दोनों आरोपियों को भी छुड़ा लिया।
विज्ञापन


उनका आरोप था कि, पुलिस ने महिलाओं से अभद्रता की और कान से कुंडल छीने। वे मौके पर डीआईजी को बुलाने की मांग भी कर रहे थे। इस बीच पहुंची आदमपुर पुलिस ने हल्का बल प्रयोग कर पुलिसकर्मियों को छुड़ाया। इस मामले में पुलिस ने इक्कीस लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।

आदमपुर थाना क्षेत्र के गांव तलाबड़ा निवासी राजकुमार पुत्र रामप्रकाश और रामप्रकाश पुत्र रामफल के खिलाफ हयातनगर थाने में करीब दो माह पहले एसिड अटैक का मुकदमा दर्ज कराया गया था। इसमें दोनों आरोपी वांछित चल रहे थे।
विज्ञापन


शनिवार देर रात हयातनगर थाने के दरोगा रघुवीर सिंह के नेतृत्व में सात पुलिसकर्मियों (आदमपुर थाने के दो सिपाही भी शामिल) ने यहां दबिश दी और बाप-बेटे को सोते हुए पकड़ लिया।

चीखपुकार सुनकर ग्रामीण मौके पर जमा हो गए और पुलिस को घेरकर अभद्रता करने लगे। नोकझोंक के बाद बात बढ़ी तो मामला हाथापाई तक पहुंच गया। इसके बाद खफा ग्रामीणों ने पुलिसकर्मियों को बंधक बना लिया और दोनों आरोपियों को छुड़ा लिया।

ग्रामीणों का आरोप था कि, पुलिस कर्मियों ने महिलाओं से अभद्रता की और उनके कान से कुड़ल खींच लिए। ग्रामीण डीआईजी को घटनास्थल पर बुलाने की मांग कर रहे थे।

करीब एक घंटे बाद आमदपुर पुलिस मौके पर पहुंची और हल्का बल प्रयोग कर पुलिसकर्मियों को छ़ुडाया। थाना प्रभारी ने बताया कि दरोगा रघुवीर सिंह की तहरीर पर आठ नामजद और तेरह अज्ञात ग्रामीणों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें