समिति के राष्ट्रीय सचिव संजीव पाल ने संगठन के पदाधिकारियों के साथ
रेलवे स्टेशन मार्ग पर स्थित दुकानों से शुरुआत की। दुकानदारों और
व्यापारिक प्रतिष्ठानों पर अवगत कराया कि प्रदेश सरकार द्वारा पर्यावरण एवं
जलधाराओं में प्रदूषण की प्रमुख कारक पॉलीथिन का निर्माण, बिक्री व प्रयोग
पूर्ण रुप से प्रतिबंधित कर दिया गया है। शासनादेश पर जब प्रशासन द्वारा
सख्ती की जाएगी तो व्यापारी और दुकानदार निशाने पर होंगे।
जिससे अभी से सभी
दुकानदार और व्यापारी ग्राहकों से घर से थैला लाने के लिए कहें। थैले का
ही प्रयोग करें। इसके अलावा शिव इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य कैप्टन सूदन
सिंह से संपर्क कर बच्चों के माध्यम से पॉलीथिन बहिष्कार का प्रचार करने का
आह्वान किया। मंडल अध्यक्ष रामरतन सिंह, प्रदेश सचिव डा. उत्तम सिंह
प्रजापति, सरदार वीरेंद्र सिंह, सतपाल सिंह, नवीन गर्ग, अमित शर्मा, डा.
एलसी गहलौत आदि मौजूद रहे।