माध्यमिक शिक्षक संघ (माशिसं) शर्मा गुट ने माध्यमिक और बेसिक स्कूलों में शीतकालीन अवकाश घोषित करने की मांग को लेकर जिलाधिकारी वेद प्रकाश को ज्ञापन सौंपा।
सर्दी के चलते छात्र-छात्राओं के बीमार होने की आशंका बनी हुई हैं। उधर, पड़ोसी जनपदों में सर्दी को देखते हुए सभी स्कूल, कालेज 23 जनवरी तक बंद कर दिए गए हैं। जनपद में स्कूल, कालेज खुल रहे हैं। प्रशासन की अनदेखी के चलते बच्चों को सर्दी में कंपकपाते हुए स्कूल जाने पर मजबूर होना पड़ रहा है।
जिला अध्यक्ष डा.गजेंद्रपाल सिंह ने मंगलवार को कलेक्ट्रेट पहुंचकर जिलाधिकारी वेद प्रकाश को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में कहा कि शीतलहर का प्रकोप बढ़ता जा रहा है।
सर्दी के चलते विद्यालयों में छात्र-छात्राओं की उपस्थिति घटती जा रही है। सर्दी में स्कूल आने से छात्र-छात्रा बीमार हो रहे हैं। साथ ही घना कोहरा छाया रहने के कारण भी विद्यार्थियों को परेशानी उठानी पड़ रही है।
अभिभावक भी शीतकालीन अवकाश घोषित करने की मांग कर रहे हैं। क्षेत्र में सर्दी को देखते हुए सभी माध्यमिक विद्यालय और बेसिक परिषदीय स्कूलों में शीतकालीन अवकाश घोषित किया जाए। साथ ही विद्यालयों के समय में परिवर्तन किया जाए जिससे बच्चों को सर्दी से राहत मिल सके। ज्ञापन सौंपन वालों में जिलामंत्री हरपाल सिंह, समेत अन्य शिक्षक मौजूद रहे।