फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

1350 लीटर प्रतिबंधित एल्कोहल पकड़ा

Sat, 21 Nov 2015 12:56 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
डिडौली कोतवाली पुलिस ने रामपुर की खैतान फैक्ट्री के टैंकरों से प्रतिबंधित एल्कोहल चोरी कर बेचने का भंडाफोड़ किया है।
विज्ञापन

पुलिस ने मौके से प्लास्टिक की 27 केन में भरा 1350 लीटर अल्कोहल, पांच टैंकर, एक स्कार्पियो बरामद किया। इस मामले में चालक समेत आठ लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

एल्कोहल मेरठ की दौराला शुगर फैक्ट्री भेजा रहा था। पुलिस का दावा है कि, चालक सौ लीटर एल्कोहल आठ हजार रुपये में बेचते थे।

डिडौली पुलिस ने गुरुवार शाम करीब साढ़े सात बजे जोया पुलिस चौकी पर चेकिंग के दौरान एक स्कार्पियो की तलाशी ली। इसमें 9 केन से 450 लीटर प्रतिबंधित एल्कोहल बरामद किया।
विज्ञापन


इस पर वाहन में सवार फरमान अली पुत्र अफसर अली निवासी गांव करनपुर थाना मूंढापांडे जिला मुरादाबाद और शाहिन पुत्र शहादत हुसैन निवासी गांव दर्शनपुर थाना टांडा जिला रामपुर को गिरफ्तार कर लिया।

फरमान ने बताया कि हाईवे पर रजबपुर क्षेत्र में सनव्वर नाम के व्यक्ति से अल्कोहल खरीदा है। प्रभारी निरीक्षक इंद्रमणि वर्मा ने फरमान की निशानदेही पर रजबपुर एसओ महीपाल सिंह तरार को साथ लेकर मय फोर्स के गांव शकरपुर के निकट हाईवे पर रात करीब साढ़े 11 बजे छापा मारा।

पुलिस ने यहां से रामपुर की खैतान फैक्ट्री के पांच टैंकर पकड़ लिए और 18 केन में 900 लीटर अल्कोहल बरामद किया। पुलिस ने चालक रामकरन यादव पुत्र दयाराम निवासी कंजा सराय गुलामी थाना पट्टी जिला प्रतापगढ़, चालक सर्वेश पुत्र कृष्ण पाल निवासी महोली जिला सीतापुर, चालक दलबीर पुत्र गुरमुख सिंह निवासी गांव नैनाकोट थाना माधोटांडा जिला पीलीभीत, हेल्पर सर्वेश पुत्र मनरूप निवासी नागर थाना सैरामऊ जिला शाहजहांपुर, चालक इसरार पुत्र इरसाद निवासी गांव सिहाली जागीर थाना हसनपुर जिला अमरोहा, चालक सोनू पुत्र आनंद निवासी गांव पुरखास थाना रोहता जिला मेरठ को गिरफ्तार कर लिया।

आरोपियों ने बताया कि टैंकर दौराला (मेरठ) की शुगर फैक्ट्री में जा रहे थे। वह टैंकरों की सील तोड़कर सौ लीटर एल्कोहल आठ हजार रुपये में बेच देते थे।

एसपी दफ्तर पर शुक्रवार को कप्तान संजीव त्यागी ने घटना का खुलासा किया और पुलिस टीम को नगद पुरस्कार देने की घोषणा की। आरोपियों के खिलाफ डिडौली कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया गया है।

कच्ची शराब बनाने में किया जाता है प्रयोग
घटना के खुलासे के दौरान कप्तान संजीव त्यागी ने बताया कि पकड़ा गया एल्कोहल प्रतिबंधित है और 95 प्रतिशत शुद्ध है।

अभियुक्त इसे पानी से डायलूट करके कच्ची शराब बनाने में प्रयोग करते थे। इसकी ज्यादा मात्रा से शराब जहरीली हो जाती है। यह रामपुर खैतान  फैक्ट्री से शराब बनाने की फैक्ट्री को सप्लाई किया जाता है, जो जौ का बना है। आरोपी इसे टैंकरों से चोरी करके बेच देते हैं।

हाईवे के ढाबों पर वर्षों से चल रहा गोरखधंधा
टैंकरों से अल्कोहल चोरी करके बेचने का धंधा नया नहीं है। वर्षों से यह काम चल रहा है। पुलिस ने पहले भी कार्रवाई की है। बावजूद इसके गोरखधंधे पर अंकुश नहीं लग सका है।

माफिया किस्म के लोग इस धंधे में लिप्त हैं और ढाबों से ही अल्कोहल बेच दिया जाता है। कई ढाबा मालिकों की भूमिका भी इस मामले में संदिग्ध है। क्योंकि जो अल्कोहल नहीं बिक पाता है, उसे केनों में भरकर ढाबों पर ही छिपाकर रख दिया जाता है।

आखिर ये सनव्वर है कौन
फरमान ने जिस सनव्वर का नाम लिया है, लेकिन पुलिस ने उसकी धरपकड़ के कोई प्रयास नहीं किए गए हैं। सनव्वर टैंकर चालकों से अल्कोहल खरीदकर फरमान जैसे लोगों को बेचने का काम करता है।
विज्ञापन


टैंकर चालकों से सौ लीटर आठ हजार रुपये का खरीदकर महंगे दामों पर दूसरे लोगों को बेचने का काम करता है। आखिर सनव्वर कौन है, इस बात की जानकारी तक पुलिस नहीं जुटा सकी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें