फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ये कैसा अलर्ट: न चेकिंग, न संदिग्धों की तलाश

Sun, 03 Jan 2016 12:13 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
पंजाब के पठानकोट में आतंकी घटना होने और घटना की जिम्मेदारी अल कायदा की ओर से लिए जाने के बावजूद जिले की पुलिस नहीं जागी।
विज्ञापन


यह हालात तब हैं, जब पड़ोसी जिला संभल से इस संगठन के दो आतंकी पकड़े जा चुके हैं। अलर्ट जारी होने के बाद भी पुलिस ने संदिग्धों की तलाश में चेकिंग तक नहीं की।
विज्ञापन


पड़ोसी जिला संभल में अल कायदा संगठन के दो आतंकी पकड़े गए। इधर, पंजाब के पठानकोट में आतंकी घटना को अंजाम दिया गया और इसकी जिम्मेदारी अल कायदा ने ली।

इस कारण प्रदेशभर में अलर्ट जारी कर दिया गया, लेकिन जिले की पुलिस सोती रही। संदिग्धों की तलाश में न तो रेलवे स्टेशन, रोडवेज और न ही अन्य स्थानों पर चेकिंग अभियान चलाया जा सका।
विज्ञापन


सार्वजनिक स्थलों तक से पुलिस गायब रही। चूंकि आतंकी पड़ोसी जिले से पकड़े गए थे, सो जिले की पुलिस को आतंकी घटना का डर सताने लगा था।

इसे लेकर मॉक ड्रिल कर क्षमता को भी परखा गया था, लेकिन चेकिंग की जरुरत पड़ने पर पुलिस की मौजूदगी दिखाई नहीं दी।

-पठानकोट में आतंकी घटना के बाद अलर्ट जारी किया गया है। रात के समय जिलेभर में चेकिंग अभियान चलाया जाएगा।
-संजीव त्यागी पुलिस अधीक्षक
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें