फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सामान्य पर्चियों के लिए महिलाओं ने बंद कराई तौल

Tue, 22 Dec 2015 12:05 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
सामान्य प्रजाति के गन्ने की पर्चियां जारी करने, घटतौली रोकने, बकाया भुगतान तथा बिचौलियों पर लगाम लगाने की मांग को लेकर महिलाओं ने त्रिवेणी शुगर मिल के खरीद केंद्र के इंचार्ज का घेराव किया।
विज्ञापन


 इसके बाद महिलाओं ने तौल बंद करा दी। सामान्य प्रजाति के गन्ने की पर्चियां जारी नहीं किए जाने तक तौल नहीं होने देने की चेतावनी दी। जीएम ने फोन पर शाम तक पर्चियां जारी करने के आश्वासन देकर उन्हें शांत कराया।

जोया क्षेत्र के कालाखेड़ा गांव में त्रिवेणी शुगर चंदनपुुर का गन्ना खरीद केंद्र है। यहां पर कालाखेड़ा, सरकड़ी अजीत, सरकड़ा कमाल, हैबतपुर, ईंट का रढ़ा गांवों के किसान गन्ना डालते हैं।
विज्ञापन


सोमवार की सुबह गन्ना खरीद केंद्र पर पहुंची महिलाओं ने केेंद्र इंचार्ज का घेराव किया। नारेबाजी करते हुए तौल बंद करा दी और जिला गन्ना अधिकारी को मौके पर बुलाने की मांग की।

महिलाओं ने कहा कि सामान्य प्रजाति की पर्चियां नहीं मिलने से किसानों को खेत खाली करने में खासी परेशानी हो रही है। घटतौली के कारण किसानों को आर्थिक नुकसान झेलना पड़ रहा है। उन्होंने बिचौलियों पर अंकुश लगाने की मांग की।

साथ ही सामान्य गन्ने की पर्चियां जारी नहीं होने तक तौल नहीं होने देने की चेतावनी दी। फोन पर मिल जीएम के शाम तक पर्चियां जारी कराने के आश्वासन दिया। इसके बाद ही तौल चालू हो सकी। मुन्नी देवी, इंद्रवती, विद्या देवी, जयवती, सतवीरी, कलावती, मुनेश देवी, कृष्णा, प्रेम प्रभा, पूनम देवी, रानी, कुसुम आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें