जोया ब्लाक परिसर में मृदा दिवस का उद्घाटन सीडीओ शिव कुमार मिश्र ने
किसानों को मृदा स्वास्थ्य कार्ड वितरित कर किया। सीडीओ ने किसानों से मृदा
परीक्षण से प्राप्त परिणामों के आधार पर रासायिनक खादों का इस्तेमाल करने
को कहा। जिला कृषि अधिकारी चरन सिंह ने किसानों को मिट्टी में पोषक तत्वों
की कमी तथा उससे होने वाले नुकसान के बारे में जानकारी दी। अच्छी पैदावार
के लिए संतुलित मात्रा में रासायनिक खादों का इस्तेमाल करने का आह्वान
किया।उप निदेशक कृषि लोकेंद्र सिंह ने किसानों से रासायनिक खादों की बजाय
जैविक खाद प्रयोग करने पर जोर दिया।
रामदास सिंह, भूरे खां, फिरासत,अब्दुल
हसन,जहीरउद्दीन, सुरेंद्र सिंह, जाकिर हुसैन, विजयपाल सिंह, विश्वाश बांगा,
देवेंद्र सिंह समेत एक हजार किसानों को मृदा स्वास्थ्य कार्ड वितरित किए।
उधर गजरौला क्षेत्र के जोगीपुरा और जमानाबाद में टाटा केमिकल्स द्वारा
विश्व मृदा दिवस पर गोष्ठी आयोजित की गई। टाटा के हरवीर सिंह और एडीओ
एग्रीकल्चर विनीत राठी ने कहा कि अधिक पैदावार के चक्कर में किसान जमकर
रासायनिक खादों का इस्तेमाल कर रहे हैं जिससे जमीन की उर्वरा शक्ति कमजोर
होती जा रही है।
यह गंभीर समस्या है। मृदा स्वास्थ्य के लिए खेतों में गोबर
और हरी खादों का इस्तेमाल करना चाहिए। इससे जहां पैदावार बढ़ेगी वहीं भूमि
को भी नुकसान नहीं होगा। सत्यपाल सिंह और पुनीत कुमार ने भी विचार रखे।
राजवीर सिंह, खचेडू सिंह, करन सिंह, विक्रम सिंह, हुकम सिंह, छोटे सिंह,
राजपाल सिंह, रामवीर सिंह, गिरि राज सिंह, रघुवीर सिंह आदि किसान मौजूद
रहे।