कैबिनेट मंत्री महबूब अली के भाई महमूद अली उर्फ भूरे आचार संहिता उल्लंघन के मामले में कार्रवाई की जद में आ गए हैं। इनके खिलाफ मंडी धनौरा पुलिस ने आचार संहिता उल्लंघन के मामले में एफआईआर दर्ज की है। इससे क्षेत्र में खलबली मच गई है।
बता दें कि वार्ड नंबर छह से महमूद अली उर्फ भूरे की पत्नी फात्मा बेगम जिला पंचायत सदस्य पद का चुनाव लड़ रही हैं। मंगलवार को प्रत्याशी के पति महमूद अली उर्फ भरे मंडी धनौरा क्षेत्र के टोनिया माफी गांव पहुंचे। उन्होंने वहां पहुंचकर मंदिर पर लाउडस्पीकर बजाने के लिए बैटरी देने का आश्वासन दिया। मंदिर पर बैटरी पहुंचा दी।
गांव के कुछ लोगों ने इसकी शिकायत पुलिस से की। इस पर मंडी धनौरा थाने की पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मंदिर से बैटरी जब्त कर ली। इसके अलावा ग्रामीणों की शिकायत पर प्रत्याशी के पति के खिलाफ आचार संहिता उल्लंघन के मामले में एफआईआर दर्ज कर ली गई है। चुनाव में दर्ज होने वाली यह पहली एफआईआर है। इससे क्षेत्र में खलबली मची गई है।