फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राष्ट्रीय राजमार्ग: कई खतरे हैं इस राह में

Sun, 31 Jan 2016 12:25 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
नेशनल हाईवे 24 पर सफर करना खतरनाक हो गया है। इस पर थोड़ी सी असावधानी यात्रियों को मुश्किल में डाल सकती है।
विज्ञापन


अत्यधिक हादसे के मद्देनजर भूतल परिवहन मंत्रालय की ओर से देशभर के ब्लैक स्पॉट की सूची में दिल्ली से मुरादाबाद के बीच इस पर पड़ने वाले अतरासी चौराहे को भी शामिल किया गया है, जबकि अतरासी के अलावा भी हाईवे पर तमाम ऐसे स्थान हैं जहां अक्सर होते रहते हैं। ब्रजघाट से लेकर बुढ़नपुर के अधूरे पड़े हाईवे पर ओवरब्रिज तक प्रतिदिन पांच से दस छोटे-बड़े हादसे होते रहते हैं।

केंद्रीय सड़क मंत्रालय की ओर से कराए गए सर्वेक्षण में अतरासी चौराहे को ब्लैक स्पॉट नंबर 102 दिया गया है। यह चौराहा अमरोहा से हसनपुर जाने वाले मार्ग पर है। यहां अक्सर हादसे होते रहते हैं।
विज्ञापन


भूतल परिवहन मंत्रालय ने हादसे अधिक होने की वजह के अलावा चौराहे के सड़क के आपत्तिजनक डिजाइन के कारण भी इस स्थान को खतरनाक स्पॉट के रूप मं चिन्हित किया है। बताते हैं कि यहां या तो फ्लाईओवर बनाया जाता या फिर लोकल सड़क को सीधे हाईवे से मिलाने के बजाय साइडों से आगे पीछे मिलाया जाना चाहिए था।

इधर, इस स्थान के अलावा भी हाईवे पर कई ऐसे स्थान हैं जहां अक्सर हादसे होते हैं। इनमें जोया में संभल चौराहा, ब्रजघाट से पूर्व मोहम्मदाबाद, ढकिया चमन, श्योनाली मजार के पास, बुढ़नपुर आदि स्थान हैं जहां आए दिन हादसे होते रहते हैं।

हादसे के लिए खतरनाक जोन
ब्रजघाट के पास मोहम्मदाबाद
गजरौला में अधूरा फ्लाईओवर के पास कट
भानपुर रेलवे क्रासिंग के पास
अतरासी चौराहा
नारंगपुर चौराहा
जोया पुलिस चौकी के पास
संभल चौराहा
बुढ़नपुर में अधूरा फ्लाई ओवर

अवैध कट भी बन रहे हादसे की वजह
अमरोहा। नेशनल हाईवे पर कई बार बंद कराए जा चुके अवैध कट को स्थानीय लोग खोल देते हैं, जो हादसे की वजह बन रहे हैं।

 नहीं रुक रहे ओवरलोड वाहन
अमरोहा। नेशनल हाईवे पर ओवरलोड वाहनों पर कंट्रोल नहीं किया जा पा रहा है। भूतल परिवहन मंत्रालय की ओर से ओवरलोड वाहनों को टोल प्लाजा पर ही रोकने के आदेश जारी कर दिए गए हैं, लेकिन टोल प्लाजा से बे-रोक टोक ऐसे वाहनों को निकाला जा रहा है। ऐसे वाहनों से जुर्माना भी नहीं वसूला जा रहा है।

वाहनों में नहीं लगे स्पीड गवर्नर
अमरोहा। वाहनों में स्पीड गवर्नर लगाए जाने की योजना भी जिले में परवान नहीं चढ़ सकी, लिहाजा तेज रफ्तार वाहन आए दिन लोगों की जान जाने की वजह बन रहे हैं।

इधर, परिवहन विभाग वाहनों की तेज रफ्तार को कंट्रोल करने के लिए स्पीड गवर्नर नहीं लगवा सका है। स्पीड गवर्नर लगाए जाने के बाद वाहन की स्पीड 40 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से (तय गति)अधिक नहीं हो पाती।  इसे बसों, ट्रकों, मेटाडोर, टैक्सियों, आटो, ट्रकों और हैवी बाइकों में भी लगाया जाना है।

यातायात नियंत्रण में फेल हो रही पुलिस
अमरोहा। नेशनल हाईवे पर यातायात नियंत्रण कराने में स्थानीय पुलिस फेल हो रही है। हाईवे पर वाहनों की अनियंत्रित गति पर भी काबू लगाने के लिए पुलिस कोई कार्रवाई नहीं कर रही है। अतरासी चौराहे को ब्लैक स्पॉट के रूप में चिह्नित किए जाने के बाद भी पुलिस गंभीर नहीं हुई।
विज्ञापन



हादसे रोकने के लिए विभागीय स्तर पर पूरे प्रयास किए जा रहे हैं। चालकों को जागरूक किया जाता है। वहीं पब्लिक को जागरूक करने के लिए जागरूकता पखवाड़ा चलाकर स्कूलों में कार्यक्रम किए गए। स्पीड गवर्नर सबसे पहले स्कूल बसों में लगवाए जा रहे हैं। इसके बाद अन्य वाहनों में लगवाए जाएंगे।
-हिमेश तिवारी उप संभागीय परिवहन अधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें