फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महामना एक्सप्रेस से जुबिलेंट का कर्मचारी कटा

Thu, 04 Feb 2016 12:32 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
अतरपुरा फाटक पर बुधवार को वाराणसी से दिल्ली जा रही महामना एक्सप्रेस की चपेट में आकर बाइक सवार जुबिलेंट कंपनी के कर्मचारी की मौत हो गई, जबकि बाइक बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। सूचना पर पहुंची जीआरपी और सिविल पुलिस मौके पर पहुंची। मृतक की जेब से निकले फोटो पहचान पत्र से उसकी शिनाख्त हुई।
विज्ञापन


राजवीर (31) पुत्र सोमपाल सिंह निवासी बाकरपुर माफी थाना बछरायूं जुबिलेंट कंपनी में नौकरी करता है। वह इनदिनों टीचर कालोनी में किराए के मकान में रह रहा था। रोजमर्रा की तरह राजवीर सुबह साढ़े पांच बजे अपनी बाइक से ड्यूटी पर जाने के लिए घर से निकला था।

इधर, वह निर्माणाधीन फ्लाईओवर के नीचे बंद पड़े अतरपुरा रेलवे फाटक को क्रास कर रहा था कि, तभी तेज रफ्तार में वाराणसी से दिल्ली जा रही महामना एक्सप्रेस ने बाइक को टक्कर मार दी।
विज्ञापन


इसमें राजवीर की मौके पर ही मौत हो गई और शव रेलवे लाइन से दूर जा गिरा, जबकि बाइक बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। सूचना पर जीआरपी और थाना गजरौला पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शिनाख्त की। थाना जीआरपी प्रभारी रविंद्र कुमार ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। बाइक को कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें