फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार नहर में गिरी, एक लापता

Thu, 24 Dec 2015 12:15 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
थाना क्षेत्र के गांव मोहद्दीनपुर के निकट से बह रही रामगंगा पोषक नहर के पुल से बुधवार रात तकरीबन सात बजे एक कार नीचे गिर गई। कार में एक बच्चे समेत कुल छह लोग सवार थे।
विज्ञापन


कार नीचे नहर में गिरते ही पुल के आसपास मौजूद ग्रामीणों ने शोर मचा दिया। इस दौरान मोहद्दीनपुर गांव के चार साहसी युवकों ने नहर में छलांग लगाकर पांच लोगों को बचा लिया। एक अभी लापता है। तीन को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। कार सवार लोग बच्चे के जलने की दवा लेने के लिए आजमपुर गांव जा रहे थे।

जनपद के थाना नौगावां सादात के गांव रतनपुर कलां निवासी सतपाल सिंह पुत्र यादराम सिंह, अपनी पत्नी रामवीरी, पुत्र अमित, पौत्र सनी, छत्रपाल सिंह व बच्चू सिंह के साथ कार से थाना क्षेत्र के गांव आजमपुर में दवा लेने जा रहे थे। सनी दो दिन पहले जल गया था।
विज्ञापन


किसी ने आजमपुर में जलने की देसी दवा बताई थी। बुधवार रात तकरीबन सात बजे कार मोहद्दीनपुर गांव के निकट पुल से नीचे गिर गई। इस समय नहर पानी से लबालब भरी हुई है। कार को नीचे गिरते वहां मौजूद मोहद्दीनपुर के चार युवकों ने देख लिया।

उन्होंने शोर मचाते हुए पानी में छलांग लगा दी। इस दौरान अन्य ग्रामीण भी वहां आ गए। ग्रामीणों ने कार से सतपाल, उसकी पत्नी रामवीरी, पौत्र सनी को बाहर निकाल लिया।

दोबारा से गोता लगाने पर ग्रामीणों ने छत्रपाल सिंह व कार चला रहा सतपाल का पुत्र अमित भी बाहर निकाल लिया। लेकिन कार में आगे बैठे बच्चू सिंह ऊर्फ भगत सिंह का कोई पता नहीं लग पाया।

सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुच गई थी। ग्रामीणों की सहायता से कार को भी नहर से बाहर निकाल लिया गया। सभी को सरकारी अस्पताल लाया गया। चिकित्सक ने बताया कि सनी की हालत नाजुक थी। सभी को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। बच्चू की तलाश में ग्रामीण गोताखोर लगे हुए थे।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें