सैदनगली थाना क्षेत्र के गांव करनपुर सकतपुर निवासी 55 वर्षीय डॉ. राजबीर
सिंह पुत्र बाबू ग्राम पंचायत चुनाव में प्रधान पद के उम्मीदवार थे।
शुक्रवार की रात वह किरनपाल पुत्र गजराम के साथ बाइक से किसी काम से हसनपुर
जा रहे थे। बाइक किरनपाल बाइक चला रहा था।
संभल मार्ग पर चीनी मिल के पास
में पीछे से ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी। इससे डॉ. राजबीर सिंह सड़क पर
गिर गए और ट्रक के पहिए ने कुचल दिया। इसमें दर्दनाक मौत हो गई, जबकि
किरनपाल घायल हो गया। मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलते ही
पुलिस मौके पर पहुंच गई और शव को कब्जे में ले लिया।
घायल को अस्पताल में
भर्ती कराया गया है। मौत की सूचना से परिजनों में कोहराम मच गया। बताया
जाता है कि दोनों बाइक सवार हेलमेट नहीं पहने थे।