फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हादसे में प्रधान पद के प्रत्याशी की मौत

Sat, 12 Dec 2015 12:05 AM IST
ब्यूूराे/अमर उजाला अमराेहा
विज्ञापन
विज्ञापन
सैदनगली थाना क्षेत्र के गांव करनपुर सकतपुर निवासी 55 वर्षीय डॉ. राजबीर सिंह पुत्र बाबू ग्राम पंचायत चुनाव में प्रधान पद के उम्मीदवार थे। शुक्रवार की रात वह किरनपाल पुत्र गजराम के साथ बाइक से किसी काम से हसनपुर जा रहे थे। बाइक किरनपाल बाइक चला रहा था।
विज्ञापन


 संभल मार्ग पर चीनी मिल के पास में पीछे से ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी। इससे डॉ. राजबीर सिंह सड़क पर गिर गए और ट्रक के पहिए ने कुचल दिया। इसमें दर्दनाक मौत हो गई, जबकि किरनपाल घायल हो गया। मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और शव को कब्जे में ले लिया।
विज्ञापन


 घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मौत की सूचना से परिजनों में कोहराम मच गया। बताया जाता है कि दोनों बाइक सवार हेलमेट नहीं पहने थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें