फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रैक्टर के नीचे दबकर चालक की मौत, तीन घायल

Sat, 07 Nov 2015 12:43 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
चक्कालीलेट में शुक्रवार की शाम करीब चार बजे हिच टूटने से लकड़ियों से भरा ट्रैक्टर-ट्राला पलट गया और ट्रैक्टर में दबकर चालक की मौत हो गई। जबकि, तीन मजदूर घायल हो गए। घायलों को निजी चिकित्सक के यहां भर्ती कराया गया है। मामले की सूचना पुलिस को नहीं दी गई है।
विज्ञापन


देहात थाना क्षेत्र के गांव लोदीपुर बंजारा निवासी नन्हें (35) पुत्र पीतम सिंह डिडौली क्षेत्र से बान नदी की तरफ हो रहे पेड्रों के कटान की लकड़ियां अपने ट्रैक्टर-ट्राले से ढोने का काम करता था।

शुक्रवार की सायं करीब चार बजे वह ट्रैक्टर-ट्राले में लकड़ियां भरकर अमरोहा आ रहा था। ट्रैक्टर पर उसके गांव के तीन मजदूर जयवीर पुत्र स्वरूप, चरन सिंह पुत्र केवल सिंह व राजेंद्र पुत्र सूबे सिंह भी सवार थे।गांव चक्कालीलेट में बान नदी के पुल के पास हिच टूटने से ट्रैक्टर और ट्राला दोनों पलट गए।
विज्ञापन


तीनों मजदूर तो जहां-तहां गिरे लेकिन चालक नन्हें ट्रैक्टर के नीचे दब गया। चीख पुकार सुनकर पहुंचे ग्रामीणों किसी तरह ट्रैक्टर हटाकर नन्हें को निकाला, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।

नन्हें की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों ने मामले की सूचना पुलिस को दिए बगैर ही शव को घर ले गए। घायलों को निजी चिकित्सक के यहां भर्ती कराया गया है। परिजनों का रो रोकर बुराहाल था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें