फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बस ने बाइक को मारी टक्कर, पिता-पुत्र की मौत

Sun, 18 Oct 2015 12:03 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
गजरौला(अमरोहा) के गांव मुंडा मुखारी से गजरौला आ रही पोलिंग पार्टी की तेज रफ्तार बस ने नगलिया बहादुरपुर के पास बाइक को टक्कर मार दी। इसमें पिता-पुत्र की मौत हो गई। हादसा देख चालक बस छोड़ कर फरार हो गया। बस में मौजूद मतदानकर्मी और पुलिसकर्मी भी रफूचक्कर हो गए। गुस्साए ग्रामीण सड़क पर बैठ गए और मौके पर पहुंची पुलिस को बस नहीं ले जाने दी। चालक को तत्काल गिरफ्तार करने की मांग पर अड़े रहे।
विज्ञापन



गांव नगलिया बहादुरपुर निवासी मनोज सिंह पुत्र ओमपाल सिंह, बेटे आंशू के साथ शनिवार शाम छह बजे बाइक से मोटर का सामान लाने के लिए घर से निकले थे। बाइक मनोज ही चला रहे थे। दोनों गांव से बाहर पहुंचे ही थे कि, उसी समय पास के गांव मुंडा मुखारी में पंचायत चुनाव करा कर लौट रही पोलिंग पार्टी की बस ने बाइक को टक्कर मार दी। इसमें बाइक बस के नीचे जा घुसी।

बस मय बाइक के पिता-पुत्र को दूर तक घसीटती हुई ले गई। हादसा देख आसपास के लोग दौड़े तो चालक बस छोड़ कर फरार हो गया। बस में सवार मतदानकर्मी और पुलिसकर्मी भी वहां से खिसक लिए। सूचना पर परिजन भी मौके पर पहुंच गए और ग्रामीणों की मदद से पिता-पुत्र को सरकारी अस्पताल ले गए। यहां चिकित्साधिकारी ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। वहीं ग्रामीण बस चालक की गिरफ्तारी की मांग को लेकर सड़क पर बैठ गए।
विज्ञापन



मौके पर पहुंची थाना पुलिस को बस नहीं ले जाने दी और चालक को तत्काल गिरफ्तारी की मांग पर अड़ गए। सूचना पाकर तहसीलदार संजीव यादव अपनी टीम के साथ पहुंच गए और ग्रामीणों को समझाने बुझाने का प्रयास कर रहे थे। आंशू ज्ञान भारती इंटर कॉलेज गजरौला में इंटरमीडिएट का छात्र था।

शव देख बिलख पड़ीं मां-बहन
गजरौला। मनोज सिंह के दो ही संतान हैं। बड़ी बेटी अलका बीएससी की छात्रा है, जबकि बेटा आंशू इंटरमीडिएट का छात्र था। हादसे ने पिता और भाई की मौत से अलका खुद को संभाल नहीं पा रही थी। हादसे की सूचना पर पहुंची आंशू की मां आशा और बहन अलका अस्पताल में शव देख कर बिलख पड़ीं, बहन अलका कार में ही बेहोश हो गई।

हर जुबां से निकली आह, हाय ये क्या हुआ
गजरौला। हादसे में पिता-पुत्र की मौत से शनिवार की शाम गांव नगलिया बहादुरपुर में मातम छा गया। जिसने सुना वह पिता-पुत्र को देखने के लिए सरकारी अस्पताल पहुंचा। इस दौरान सभी की जुबां से बस एक ही बात निकल रही थी कि हाय ये क्या हुआ।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें