रजबपुर थाना क्षेत्र के गांव शकरपुर में माध्यमिक शिक्षा मंत्री महबूब
अली के भाईयों के परिवार रहते हैं। मंगलवार की सायं करीब चार बजे उनका
भतीजा शादाब (30) पुत्र शमशुद्दीन अतरासी चौराहे पर किसी परिचित को छोड़कर
कार से गांव वापस जा रहा था। हाईवे पर उडिप्पा रेस्टोरेंट के पास कार
अनियंत्रित होकर पलट गई।
बताते हैं कि रफ्तार अधिक होने के कारण कार ने
काफी दूर तक कई पलटे खाए और डिवाइडर को पार करते हुए हाईवे पर दूसरी तरफ
जाकर रुकी। हादसे की सूचना मिलते ही महमूद अली उर्फ भूरे, थाना पुलिस मौके
पर आ गई और आनन फानन में कार का शीश तोड़कर बेहद गंभीर हालत में शादाब को
किसी तरह बाहर निकाला और टोल प्लाजा की एंबुलेंस से उपचार के लिए मुरादाबाद
रवाना हो गए। लेकिन, शादाब ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। भतीजे की मौत
की खबर मिलते ही कैबिनेट मंत्री महबूब अली भी आ गए।
युवक की मौत से परिवार
में कोहराम मच गया। मामले में कानूनी कार्रवाई नहीं की गई है। बतायाज ात है
कि शादाब जोया ब्लॉक के वार्ड संख्या 90 से बीडीसी प्रत्याशी था।