फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्रामीणों ने डीसी मनरेगा के खिलाफ किया प्रदर्शन

Fri, 12 Dec 2014 05:30 AM IST
Amroha
विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। खालकपुर के ग्रामीणों ने डीसी मनरेगा बलराम कुमार के खिलाफ कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन किया और डीएम को ज्ञापन सौंपकर जांच अधिकारी से ग्राम प्रधान की जांच वापस लेकर किसी अन्य जिला स्तरीय अधिकारी को मामले की जांच सौंपने की मांग की। ग्राम प्रधान महेश सिंह सैनी पर विकास कार्यों में धांधली करने का आरोप है। मामले की जांच डीसी मनरेगा बलराम कुमार को सौंपी गई थी। ग्रामीणों का आरोप है डीसी मनरेगा ग्राम प्रधान की जांचे में ढिलाई बरत रहे हैं। ग्राम विकास अधिकारी द्वारा अभिलेख उपलब्ध कराने के बाद भी जांच अधिकारी ने मामले की जांच शुरू नहीं की है। इस पर गुुरुवार को ग्रामीणों ने डीसी मनरेगा बलराम कुमार के खिलाफ कलेक्ट्रेेट में प्रदर्शन किया। डीएम को ज्ञापन सौंपकर डीसी मनरेगा से ग्राम प्रधान की जांच वापस लेकर जिला उद्यान अधिकारी जयकरण सिंह को सौंपने की आवाज उठाई। प्रदर्शन करने वालों में सतपाल सिंह, महेश कुमार, राहुल कुमार, छुट्टन सिंह, कल्लू सिंह, तेगाराम सिंह, प्रमोद कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें