फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकारी कर्मचारियों की बनेगी ई-मेल आईडी

Sun, 16 Nov 2014 05:31 AM IST
Amroha
विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। ई गवर्नेंस के तहत वर्ष 2015 तक 50 लाख कर्मचारियों को ई-मेल आईडी प्रदान करने का लक्ष्य तय किया गया। इसी के माध्यम से इलेक्ट्रॉनिक प्रक्रिया के तहत पत्र व्यवहार किए जाएंगे। शनिवार को अपर जिलाधिकारी अकमल अख्तर की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट में हुई ई गवर्नेंस कार्यशाला में यह जानकारी दी गई। कार्यशाला में जनपद स्तर पर ई-डिलीवरी माध्यम से दी जा रही सेवाओं पर प्रस्तुतीकरण के जरिए अफसरों-कर्मचारियों को प्रशिक्षित किया गया। सीडीओ शिव कुमार मिश्र ने कहा कि ई-गवर्नेंससे भ्रष्टाचार को नियंत्रित करने में मदद मिलेगी। डिप्टी कलेक्टर आजाद भगत सिंह ने कहा कि ई- गवर्नेंस शासन की जन-कल्याणकारी योजनाओं को आम जनता तक शीघ्र पंहुचाने का आधार है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी अंजू वैश्य शर्मा ने भी विचार रखे। जिला सूचना विज्ञान अधिकारी नलिन कौशिक, परियोजना निदेशक पद्मकांत शुक्ल, सेवायोजन अधिकारी आशा वर्मा, लखनऊ से आए ट्रेनर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें