अमरोहा (ब्यूरो)। माध्यमिक शिक्षामंत्री महबूब अली ने बुधवार को कैंप कार्यालय पर नगर पालिका के कार्यों की समीक्षा की और पालिका के लिए नए भवन, सड़कों के निर्माण के प्रस्ताव बनाकर शासन को भेजने के निर्देश दिए।
माध्यमिक शिक्षामंत्री महबूब अली ने मंगलवार को कैंप कार्यालय पर नगर पालिका के कार्यों की बिंदुवार समीक्षा की। उन्होंने वरिष्ठ लिपिक छवि शर्मा एवं सफाई निरीक्षक साजिद जिया के पटल परिवर्तन करने के आदेश दिए। साथ ही ईओ मनोज कुमार रस्तोगी से पालिका के नए भवन और सड़कों के निर्माण के लिए प्रस्ताव बनाकर शासन को भेजने के लिए कहा। उन्होंने टीएस एम सुहैल खान को निर्देश दिए कि टैक्स निर्धारण करते समय गरीबों का ख्याल रखें और कामर्शियल टैक्स भी ठीक से निर्धारित करें। इस मौके पर पालिका के तमाम अफसर मौजूद रहे।