फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुपरवाइजर पर लटकी कार्रवाई की तलवार

Thu, 23 Oct 2014 05:33 AM IST
Amroha
विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। करीब एक माह से बगैर बताए गायब चल रहे टीबी-एचआईवी सुपरवाइजर पर कार्रवाई की तलवार लटी है। नौकरी बचाने के लिए उसे मेडिकल बोर्ड द्वारा प्रदत्त सर्टिफिकेट जारी करना होगा। इस बाबत विभाग ने उसे नोटिस भेजा है। सुपरवाइजर पर नौकरी लगवाने के नाम पर लाखों रुपये की ठगी का आरोप है।
विज्ञापन

मुरादाबाद की आवास विकास कालोनी निवासी अनिल कुमार वर्मा स्वास्थ्य विभाग में संविदा पर टीबी-एचआईवी सुपरवाइजर हैं। वह 23 सितंबर से अनुपस्थित चल रहा है। उस पर विभाग में नौकरी लगवाने के नाम पर कई लोगों से लाखाें रुपये की ठगी करने के आरोप लगे हैं। डीटीओ ने जिस दिन उसके पते पर नोटिस भेजा था, ठीक उसी दिन डीटीओ को उसका एक खत प्राप्त हुआ था, जिसमें उसने खुद को बीमार बताया था। पड़ोसी जिले में रहने के बावजूद वह नोटिस मिलने के बाद भी उपस्थित नहीं हुआ और न ही बीमारी का मेडिकल सर्टिफिकेट ही पेश किया। बुधवार को विभाग ने सुपरवाइजर को एक और नोटिस भेजा है और बीमारी के समस्त अभिलेख, मेडिकल बोर्ड द्वारा प्रदत्त राय का सर्टिफिकेट लेकर एक सप्ताह में उपस्थित होने के आदेश दिए हैं। ऐसा न करने पर उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।


-टीबी-एचआईवी सुपरवाइजर एक माह से गायब चल रहा है। बीमार होने के साक्ष्य भी प्रस्तुत नहीं किए। अब उससे मेडिकल बोर्ड की प्रदत्त राय के साथ पेश होने के लिए नोटिस भेजा गया है। यदि बोर्ड का सर्टिफिकेट पेश नहीं होता है, तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

-डा.एसके निगम डीटीओ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें