फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वामीनाथन आयोग के आधार पर तय हो गन्ना मूल्य

Tue, 21 Oct 2014 05:33 AM IST
Amroha
विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। भारतीय किसान यूनियन (भानु) ने किसानों की समस्याओं को लेकर सोमवार को कलेक्ट्रेट में धरना-प्रदर्शन कर आवाज उठाई। डीएम के साथ डेढ़ घंटे तक चली वार्ता में 12 बिंदुओं पर चर्चा हुई। डीएम ने कुछ मांगों को जल्द पूरा करने का भरोसा दिलाया। बाद में मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन सौंपा गया। किसानों का कहना था कि गन्ने का रेट एम स्वामीनाथ आयोग द्वारा फसल की उत्पादन लागत में 50 प्रतिशत मजदूरी लाभ जोड़कर तय किया जाए। प्रदेश के सभी किसानों का बकाया गन्ना भुगतान 15 प्रतिशत ब्याज सहित कराया जाए और चीनी मिलें नवंबर के दूसरे सप्ताह में चलाई जाए। उनका कहना था कि अमरोहा की चीनी मिल को चलाया जाए या फिर नई चीनी लगाई जाए। ताकि किसानों को दिक्कत न उठानी पड़े। बाद में मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन डीएम वेद प्रकाश को सौंपा। डीएम ने कुछ मांगों को जल्द पूरा करने का भरोसा दिलाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें