फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जनपद में खुलेगा सैनिक स्कूल : महबूब अली

Mon, 20 Oct 2014 05:33 AM IST
Amroha
विज्ञापन
विज्ञापन
गजरौला। प्रदेश के माध्यमिक शिक्षा मंत्री हाजी महबूब अली ने जनपद में सैनिक स्कूल और गजरौला क्षेत्र में राजकीय महाविद्यालय खुलवाने का ऐलान किया।
विज्ञापन

मंत्री बनने के बाद गजरौला में पहली बार कार्यक्रम में शिरकत करने शनिवार को ज्ञान भारती इंटर कालेज पहुंचे माध्यमिक शिक्षा मंत्री महबूब अली ने शिक्षा के क्षेत्र में अमरोहा जनपद को बुलंदी पर पहुंचाने का ऐलान किया। कालेज में स्काउट एवं गाइड की जनपदीय रैली में उन्होंने शिक्षकों और छात्रों में एक-दूसरे के प्रति घट रहे सम्मान पर चिंता जताई। इसके लिए दोनों पक्षों को ही जिम्मेदार ठहराया। उन्होंने शिक्षकों से छात्रों को सदाचार की सीख देने का भी आह्वान किया। उन्होंने बताया कि, गजरौला क्षेत्र में वह राजकीय महाविद्यालय खुलवाने की तैयारी में लगे हैं। साथ ही जनदप में एक सैनिक स्कूल खोलने की तैयारी भी चल रही है। उन्होंने बताया कि एनसीसी के लिए जीआईसी अमरोहा में दस कमरों की इमारत कार्यालय उपयोग के लिए दे रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें