फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोर्ट ने दिए नए सिरे से विवेचना के निर्देश

Mon, 20 Oct 2014 05:33 AM IST
Amroha
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
नौगावां सादात(ब्यूरो)। गैस सप्लायर के साथ हुई मारपीट में सपा नेता के खिलाफ दर्ज मामले की कोर्ट ने नए सिरे से जांच के निर्देश पुलिस को दिए हैं। नगर की नई बस्ती मक्का मस्जिद निवासी अनीस ने कोर्ट को दिए गए पत्र में बताया कि उसके साथ 9 अक्तूबर को सपा नेता जुल्फिकार ने अपने भाइयों तनवीर, तासीर और बेटे दानिश, सुहेब के साथ मिलकर मारपीट कर तीन सिलेंडर और छह हजार रुपये लूट लिए थे। तहरीर दिए जाने के बाद भी पुलिस ने लूट के मामले को हटाते हुए मनमाने तरीके से रिपोर्ट दर्ज कर ली और दो आरोपियों के नाम भी हटा दिए। अनीस के प्रार्थना पत्र पर सुनवाई करते हुए कोर्ट ने नए सिरे से विवेचना के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें