फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तिगरी मेला की सुरक्षा की तैयारियों में जुटी पुलिस

Mon, 20 Oct 2014 05:33 AM IST
Amroha
विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। कार्तिक पूर्णिमा पर तिगरी धाम पर लगने वाले आठ दिवसीय मेले में सुरक्षा व्यवस्था की तैयारियों को लेकर पुलिस प्रशासन मशक्कत में जुट गया है। स्थानीय पुलिस फोर्स के अलावा गैर जनपद की पुलिस फोर्स के लिए आईजी से मांग की गई है। गजरौला के तिगरी धाम पर प्रत्येक वर्ष कार्तिक पूर्णिमा पर भारी मेला जुटता है। कई जिलों के लोग गंगा स्नान कर मनौती मांगते हैं। आठ दिन तक चलने वाले इस मेले में लाखों की संख्या में श्रद्धालु जुटते हैं। मेले की सुरक्षा व्यवस्था में मुरादाबाद के अलावा बरेली मंडलों की पुलिस फोर्स और पीएसी, गोताखोर रहते हैं। इस बार भी मेले में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस प्रशासन ने अभी से तैयारी शुरू कर दी है। चूंकि इस बार मेला में पिछले वर्ष की तुलना में भीड़ अधिक बढ़ने की संभावना है इसलिए मेला के दौरान कहीं पर कोई चूक न हो जाए। इसके लिए पुलिस ने सुरक्षा का खाका तैयार करते हुए ड्यूटी चयन की प्रक्रिया शुरू कर दी है। सुरक्षा को लेकर जिले की पुलिस फोर्स के अलावा गैर जिले की फोर्स के लिए आईजी से मांग की गई है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें