फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्री रामडोल शोभायात्रा में आस्था का सैलाब

Tue, 19 Aug 2014 05:30 AM IST
Amroha
विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। शहर में सोमवार को निकाली गई उत्तर भारत की प्रमुख शोभायात्रा ‘रामडोल’ में आस्था का सैलाब देखने को मिला। दूर-दराज से आए कलाकारों ने अपनी कला से सबको मोहित कर दिया। सुबह दस बजे रियासत वाले मंदिर से शुरू हुई शोभायात्रा शहर के प्रमुख मार्गों का भ्रमण करते हुए देर रात पनवाड़ी स्थित यादव मंदिर पर जाकर समाप्त हुई। इस दौरान शोभायात्रा का जगह-जगह स्वागत हुआ।
विज्ञापन

सुबह दस बजे महाआरती के बाद श्री धार्मिक रामडोल कमेटी की शोभायात्रा का शुभारंभ हुआ। सबसे आगे गजराज शोभायात्रा की अगुवाई कर रहे थे। इसके पीछे झांकियों और डोलों का काफिला था। स्थानीय के साथ दूर-दराज से आई झाकियों ने सबका मनमोह लिया। बैंडबाजों पर बज रही धार्मिक धुन से माहौल भक्तिमय हो गया। ढोल नगाड़ों की थाप पर लोग झूमने को मजबूर हो गए। शोभायात्रा कोट चौराहा, मुख्य बाजार, कोतवाली, बड़ा बाजार, अहमदनगर, तहसील, नौबत खाना होते हुए पनवाड़ी स्थित यादव मंदिर पर जाकर समाप्त हुई, जिसका जगह-जगह स्वागत किया गया। कहीं हलवा, तो कहीं पर शीतल पेय का इंतजाम था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें