फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कॉटनवेस्ट कारखाने में धधकी आग

Sun, 13 Jul 2014 05:34 AM IST
Amroha
विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। शहर के टीपीनगर चौराहे के पास बिजनौर रोड पर गुरुवार को एक कॉटनवेस्ट कारखाने में शार्ट सर्किट से आग लग गई। आगजनी में कॉटनवेस्ट का सामान और मशीन जल गई। फायर ब्रिगेड ने बमुश्किल आग पर काबू पाया।
विज्ञापन

शहर के तलवार शाह मोहल्ला निवासी भूरा का बिजनौर रोड पर कॉटनवेस्ट का कारखाना है। गुरुवार दोपहर तीन बजे कारखाना के अंदर बिजली लाइन में शार्ट सर्किट से निकली चिंगारी ने आग पकड़ ली। भूरे कारखाना के बाहर थे। कॉटनवेस्ट जलने की दुर्गंध आने पर पीछे मुड़कर अंदर की ओर देखा तो आग की लपटें उठ रही थीं। यह देखकर उनके होश उड़ गए। आग की जानकारी मिलने पर आस-पास के दुकानदार भी आ गए और आग बुझाने की कोशिश शुरू कर दी। लेकिन आग तेज होती जा रही थी। सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड टीम ने बमुश्किल आग पर काबू पाया। कारखाना मालिक भूरे ने बताया कि आगजनी में उसकी मशीन और कॉटन का सामान जल गया है, जिसमें उसे लगभग 50 से 70 हजार रुपए का नुकसान हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें