फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्लाट के विवाद में किसान के गोली मारी

Sat, 17 May 2014 05:30 AM IST
Amroha
विज्ञापन
विज्ञापन
जोया। डिडौली कोतवाली क्षेत्र के तोफापुर में शुक्रवार की सुबह प्लाट की खरीद फरोख्त को लेकर हुए झगड़े में किसान को गोली मार दी गई। घायल की हालत गंभीर देखते हुए उसे मेरठ रेफर किया गया है। जबकि, हमले के बाद से आरोपी फरार है। हालांकि, पुलिस ने देर शाम तक इस मामले में रिपोर्ट दर्ज नहीं की थी।
विज्ञापन

ओमवीर पुत्र सतपाल ने कुछ दिन पूर्व सतीश पुत्र ओमपाल के घर के बराबर में एक प्लाट खरीदा था। जिसकी खरीदफरोख्त को लेकर दोनों में अनबन चल रही थी। शुक्रवार की सुबह तकरार बढ़ने पर दोनों पक्षों के लोग आमने-सामने आ गए। जिनके बीच मारपीट शुरू हो गई। इसी दरमियान ओमवीर तमंचा निकालकर ले आया और उसने सतीश पर फायर झोंक दिया। गोली सीधे पेट में जाकर लगी। फायरिंग से गांव में हड़कंप मच गया। ग्रामीणों मेें भगदड़ मचने पर आरोपी फरार हो गए।
सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंच गई और एंबुलेंस बुलाकर लहूलुहान सतीश को जिला अस्पताल भिजवा दिया। विवाद की जानकारी लेकर आरोपियों के घरों में दबिश दी लेकिन कोई हत्थे नहीं चढ़ा। उधर, चिंताजनक हालत देखते हुए डाक्टरों ने सतीश को मेरठ रेफर कर दिया है। कोतवाली प्रभारी आरसी वर्मा ने बताया कि घायल के परिजन ओमवीर पर गोली मारने का आरोप लगा रहे है। तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें