फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्रामीणों ने कैलसा बिजलीघर पर काटा हंगामा

Sun, 11 May 2014 05:31 AM IST
Amroha
विज्ञापन
विज्ञापन
कैलसा/ अमरोहा। बिजली कटौती के विरोध में ग्रामीणों ने कैलसा बिजलीघर पर धावा बोल दिया। ग्रामीणों ने जमकर हंगामा काटा। बिजली विभाग के अफसरों के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। करीब आधा घंटे तक ग्रामीणों का हंगामा चलता रहा।
विज्ञापन

कैलसा बिजलीघर से जुड़े जलालपुर धना, अंबरपुर, मानक जुड़ी, रघुनाथपुर समेत तीस गांवों में बिजली का संटक गहराया हुआ है। अघोषित और इमरजेंसी कटौती के चलते सिंचाई कार्य ठप हो रहा है। दैनिक कार्य भी प्रभावित हो रहे हैं। बिजली महकमे के अफसर सुनने को तैयार नहीं है। बिजली कटौती से बौखलाए लोगों का धर्ये जवाब दे गया है। शनिवार की दोपहर गुस्साए ग्रामीणों ने कैलसा बिजलीघर पर धोवा बाल दिया। बिजली महकमे के अफसरों के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए हंगामा काटा। करीब आधा घंटे तक बिजलीघर पर हंगामा चलता रहा है। ग्रामीणों की बिजली कर्मचारियों से नोकझोंक भी हुई। मामला बढ़ने पर हरकत में आए अफसरों ने ग्रामीणों को समझा बुझाकर शांत किया। कहा कि लखनऊ से हो रही इमरजेंसी कटौती के चलते आपूर्ति प्रभावित हुई है। हंगामा करने वालों में मोहन शर्मा, राजपाल, इंद्रपाल, अमर सिंह, नेपाल, अजय पाल, सोमपाल सिंह, खेम सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें